Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली • एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
Haryana

इनसो के स्थापना दिवस पर होगी ऑनलाइन रैली, देश-प्रदेश से जुड़ेंगे लाखों युवा – दिग्विजय चौटाला

August 01, 2020 06:51 PM

पांच अगस्त को छात्र संगठन इनसो के स्थापना दिवस पर एक ऑनलाइन रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश-प्रदेश से लाखों युवा भाग लेंगे। यह जानकारी इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला दी। उन्होंने कहा कि इनसो के 18वें दो दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर आज कार्यक्रम के सभी जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर उनकी ड्यूटी लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक रहेगा और समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि स्थापना दिवस के दिन (5 अगस्त) को कोरोना महामारी को देखते हुए इनसो एक जगह पर कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा करने की बजाय लाखों युवाओं को एक ऑनलाइन रैली के माध्यम से जोड़ेगी जिसमें इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला  संबोधित करते हुए युवाओं को अपना संदेश देंगे। इस ऑनलाइन रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि इसी दिन पांच अगस्त को इनसो के साथी प्रदेशभर के शहर, गांव, कस्बे इत्यादि को ट्रैक्टर, स्प्रे मशीन से सेनेटाइज करने का काम करेंगे और घर-घर मास्क, सेनेटाइज आदि वितरित करेंगे ताकि प्रदेश को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाई जा सके। वहीं दिग्विजय ने कहा कि चार अगस्त को इनसो द्वारा प्रदेशभर में लगाए जाने रक्तदान शिविर में करीब 4500 से ज्यादा ब्लड यूनिट तथा पौधारोपण कार्यक्रम के द्वारा प्रदेशभर में 5000 से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसे इनसो के साथी बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए पूरा करने का काम करेंगे। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इनसो के स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए इनसो प्रभारी रणधीर चीका तथा इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, वें राज्य के 11-11 जिलों में कार्यक्रम की निगरानी करेंगे और सफल बनाएंगे।

 

इनसो की इस बैठक में जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह,इनसो के प्रदेश प्रभारी रणधीर चीका, इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल,जेजेपी प्रवक्ता दिलबाग नैन, ओपी सिहाग, भाग सिंह दमदमा, इनसो केंद्रीय कार्यालय सचिव मोंटू दलाल समेत इनसो स्थापना दिवस कार्यक्रम के सभी जिला प्रभारी व इनसो व जेजेपी के अन्य नेता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर