Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
Haryana

अनिल विज ने आज विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु इंजीनियरिंग डिग्री एवम् डिप्लोमा कोर्स हेतु आरंभ की गई ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का उद्घाटन किया गया

August 01, 2020 04:37 PM

हरियाणा के  गृह व स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु इंजीनियरिंग डिग्री एवम् डिप्लोमा कोर्स हेतु आरंभ की गई ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का उद्घाटन किया गया। इससे विद्यार्थियों को घर बैठे ही इन विषयों में अपना दाखिल करवाने का अवसर मिलेगा।

       श्री विज ने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के चलते जहां फिलहाल छात्र-छात्राओं को विभिन्न संस्थानों में जाकर दाखिला प्रक्रिया को पूर्ण करना कठिन है, वहीं बिना मूल प्रमाण पत्रों के उनके प्रमाणपत्र सत्यापन भी संभव नहीं है। इस स्थिति को सरल बनाने हेतु राज्य तकनीकी शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा की मदद से एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसका प्रयोग इस बार दाखिले प्रक्रिया हेतु किया जाएगा। यह सॉफ्टवेयर न सिर्फ ऑनलाइन प्रार्थनापत्र स्वीकार करेगा अपितु डिजिलॉकर की मदद से उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी करेगा। इससे विद्यार्थियों को भौतिक रूप से उपस्थिति ना होने पर भी उनके लिए दाखिले करवाना संभव होगा।

       तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में 37 राजकीय  बहुतकनीकी संस्थान हैं तथा 4 सहायता प्राप्त संस्थान है, जिनमे 36 विभिन्न ट्रेडों में डिप्लोमा पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन संस्थानों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा की 13131 सीटें तथा वोकेशनल डिप्लोमा कोर्स की 810 सीटो पर दाखिले होने हैं। इसके अतिरिक्त 151 स्व वित्तपोषित संस्थान भी है, जहां इंजीनियरिंग डिप्लोमा की लगभग 26000 सीटें हैं।

       तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री अंकुर गुप्ता ने बताया कि विभाग विभिन्न उद्योगों की आवश्यकतानुसार उन्नत और अद्यतन ए आई सी टी ई मॉड्यूल पाठ्यक्रम लागू करके विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने हेतु प्रयासरत है। तकनीकी शिक्षा के महानिदेशक श्री अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि इस नए सॉफ्टवेयर की सहायता से प्रमाणपत्र सत्यापन भी हो सकेगा। इसके लिए डिजिलॉकर पर उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों के डिजिलॉकरों तक पहुंच कर उस राज्य के उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र सत्यापन हेतु अनुमति पत्र ले लिए गए हैं तथा इनके लिंक विभिन्न संस्थानों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिससे यह प्रक्रिया सरलता से पूर्ण की जा सकेगी।

       विभाग के डायरेक्टर श्री के के कटारिया ने बताया कि इन बहुतकनीकी संस्थानों से निकलने वाले विद्यार्थियों को भारतीय रेलवे, गेल, मारुति, पावरग्रिड, एन टी पी सी सहित अनेकों कंपनियों में रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होते है। इसके साथ ही हरियाणा के बहुतकनीकी संस्थानों में बाज़ार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं जोकि उद्योगों की आवश्यक्तानुसार बेहतर डिप्लोमा इंजिनियर उत्पन्न करते हैं।

       इस अवसर पर ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती पूनम प्रतिभा, डॉ राजीव सपरा, श्रीमती विंदू आनंद सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह