Saturday, October 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन • सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया • किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात • चंडीगढ़:परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान बने • सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
Chandigarh

चंडीगढ़ में संक्रमण से 15वीं मौत,शहर में 35 तो मोहाली में आए 28 संक्रमित मरीज

July 31, 2020 07:07 PM

शुक्रवार को चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से 15वीं मौत हो गई है। कजेहड़ी की रहने वाली 46 वर्षीय इस महिला को बुधवार को जीएमएसएच-16 में ब्रॉट डेड लाया गया था। मौत के बाद महिला की कोविड19 टेस्ट के लिए सैंपलिंग की गई थी। महिला को एक्यूट एब्डोमिनल पेन की शिकायत थी। इसके अलावा उसमें बुखार,खांसी या को-मॉर्बिड कंडीशन जैसे कोई भी लक्षण नहीं पाए गए। उसके परिवार के तीन सदस्यों और चार कम्युनिटी कॉन्टैक्ट्स के सैंपल ले लिए गए हैंआज शुक्रवार को चंडीगढ़ में अलग-अलग क्षेत्रों से 35 नए मामले संक्रमित मरीजों के आए हैं। वहीं 20 को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। नए मामले मिलाकर अब चंडीगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1051 हो गया है। 667 कुल मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं,15 की मौत हो चुकी है और वर्तमान में 369 एक्टिव मरीज हैं। अभी तक चंडीगढ़ में 14883 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। 13959 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है, जिनमें से 12838 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं और तीन सैंपल रिजेक्ट हो चुके हैं। 67 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

एक ही परिवार के 8 सदस्य संक्रमित

चंडीगढ़ में आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों में सेक्टर 32 में पहले से संक्रमित मरीज के 8 परिवारिक सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा सेक्टर 56-48-38-34-39-43-26-23-49-40-35-29-47 के अलावा कजेहड़ी,मनीमाजरा,मौलीजागरां,रामदरबार,बापूधाम कॉलोनी-26 और धनास से कोविड19 मरीज पाए गए हैं।

मोहाली में 28 नए मरीज,19 रिकवर

शुक्रवार को जिले में 28 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर 19 मरीजों को ठीक होने पर आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है। नए मरीजों के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 850 पर पहुंच गया है। इनमें से 321 मरीज एक्टिव हैं, 515 मरीज बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं और 14 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। नए मरीज डेराबस्सी, मुकंदपुर, रॉयल फार्म मोतिया हाइट्स, जवाहरपुर, कुंभड़ा, राजूमाजरा, ढ़कोली, जीरकपुर, लालड़ू, खरड़,मोहाली तथा न्यू चंडीगढ़ से संबंधित हैं।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री