Thursday, July 02, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
9 दिन में किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 9,000 करोड़, तेलंगाना सरकार का ऐलान19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपयेनायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती कीआज से देशभर में लागू होगा G-RAMG एक्टधन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले - "बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकताहरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'अनुराग रस्तोगी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन,बतौर चीफ सेक्रेटरी लगातार दूसरा एक्सटेंशन मिला* *31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद परअंबाला में 7 घंटे से बोरवेल में फंसा बच्चा: कैमरे में हाथ नजर आया; बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत, सेना ने टेंट लगाया
Haryana

हरियाणा करेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 की मेज़बानी

July 25, 2020 09:21 PM
विकेश शर्मा:हरियाणा का खेलों में योगदान और खेल क्षमता व दक्षता की सराहना करते हुए केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्य मंत्री श्री किरेन रिजीजू ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ के चौथे संस्करण का आयोजन पंचकूला में करने की घोषणा की।
यह घोषणा केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्य मंत्री ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ डिजिटल माध्यम से बातचीत करने के दौरान की। इस मौके पर प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह और खेल मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
        केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 संकट के कारण इस वर्ष ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2020’ का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का अगला संस्करण पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद की जाएगी।
        मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मुझे गर्व है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ के अगले संस्करण का आयोजन पंचकूला में किया जाएगा। हरियाणा हमेशा से देश में एक अग्रणी स्पोट्र्स हब के रूप में उभरा है और श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
        श्री किरेन रिजीजू ने कहा कि श्री मनोहर लाल द्वारा श्री संदीप सिंह जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाना राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुझे यकीन है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ का आयोजन हरियाणा के लिए एक बड़ी सफलता होगी।
        अगले वर्ष होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ चौथे संस्करण की मेजबानी हेतु हरियाणा को चुनने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू खेल नीति देश में सबसे अच्छी है, जिसके तहत खिलाडिय़ों को नकद प्रोत्साहन राशि और नौकरियों में आरक्षण जैसी अनेक सुविधाएं प्राप्त हैं।
        उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2018’ में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया था और गुवाहाटी में आयोजित पिछले आयोजन में भी राज्य ने 200 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ी केवल पदक के लिए नहीं बल्कि राज्य और देश की मिट्टी के गौरव के लिए खेलते हैं।
        मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री किरेन रिजीजू को आश्वस्त किया कि पंचकूला ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ की मेजबानी के लिए उपयुक्त है। हरियाणा विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए आवश्यक मापदंडों के साथ खेल के बुनियादी ढांचे और उपकरणों सहित उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। देश भर से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को पर्याप्त आवासीय और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने में हमेशा अग्रणी रहा है और अब जब राज्य खेलो इंडिया गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, तो यह निश्चित रूप से खिलाडिय़ों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
        उन्होंने कहा कि हरियाणा ने हमेशा पदक जीतने वाले खिलाड़ी पैदा किए हैं और पिछले ओलंपिक में पदक जीतने वाले दो पहलवानों में से एक पहलवान हरियाणा से ही था।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले - "बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकता
हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'
अनुराग रस्तोगी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन,बतौर चीफ सेक्रेटरी लगातार दूसरा एक्सटेंशन मिला* *31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद पर
अंबाला में 7 घंटे से बोरवेल में फंसा बच्चा: कैमरे में हाथ नजर आया; बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत, सेना ने टेंट लगाया
चंडीगढ़: पुलिस विभाग में फिर हुआ बड़ा फेरबदल, कई जिलों के बदले इंस्पेक्टर लिस्ट जारी
फुकुओका, जापान की 80 प्रतिशत कंपनियों में मानव संसाधन की भारी कमी, हरियाणा के 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
हरियाणा के मुख्यमंत्री से फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने की मुलाकात, राज्य में साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा
जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
प्रदेश में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 15 IPS और 21 HPS अधिकरियो के हुए तबादले, एवं नियुक्ति के आदेश किए जारी।
हरियाणा में 7 IAS सहित 18 अफसरों के तबादलेः मोनिका बनीं रोहतक कमिश्नर, हिसार, गुरुग्राम में भी बदलाव