Friday, October 09, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी • नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा • धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
Business

7-सीटर WagonR की दिखी झलक, लॉन्च करने की तैयारी में है मारुति?

July 21, 2020 09:52 PM

एक बार फिर मारुति सुजुकी की 7 सीटर वैगनआर को लेकर खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Suzuki अपनी 7 सीटर WagonR को लॉन्च कर सकती है. वैगनआर मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है.दिल्ली के पास 7-सीटर वैगनआर टेस्टिंग के दौरान दिखाई दी. जिससे अब संकेत मिल रहे हैं कि मारुति सुजुकी 7 सीटर वैगन पर काम कर रही है. पिछले साल भी 7 सीटर वैगनआर को लेकर खबरें आई थीं.स्टैंडर्ड मारुति वैगनआर के मुकाबले टेस्टिंग के दौरान दिखी वैगनआर ज्यादा लंबी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 7-सीट वाली वैगनआर की लंबाई स्टैंडर्ड मॉडल से कुछ सौ मिलीमीटर ज्यादा होगी, लेकिन कंपनी इसे 4 मीटर के कम सेगमेंट में ही लॉन्च करने वाली है. हालांकि मारुति सुजुकी ने 7 सीटर वैगनआर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.अगर लुक की बात करें तो 7-सीटर वैगनआर में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई वैगनआर ग्रिल, फ्रंट व रियर बंपर और अलग हेडलैम्प व टैललैम्प मिलेंगे. हालांकि, इसके प्लैटफॉर्म, इंजन ऑप्शन और ज्यादातर बॉडी पैनल्स वैगनआर वाले होंगे. मारुति की लाइनअप में यह मल्टी परपज व्हीकल्स (MPV) अर्टिगा से नीचे रहेगी. मारुति नई 7 सीटर वैगनआर को Renault Triber MPV और Datsun Go+ MPV के मुकाबले लॉन्‍च करेगी. इससे पहले पिछले साल खबर आई थी कि नई 7-सीटर Wagon R को एक्सक्लूसिव तौर पर कंपनी के प्रीमियम NEXA डीलरशिप के जरिए सेल किया जाएगा. क्योंकि बाजार में मौजूद मौजूद वैगनआर की बिक्री लगातार घटती जा रही है.नई Wagon R 7-सीटर MPV में सेम 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ही दिया जा सकता है. ये 1.2-लीटर फोर-सिलिंडर पेट्रोल यूनिट 82bhp का पावर और 113Nm का पिक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल या ऑप्शनल AGS ट्रांसमिशन मिलता है.मारुति सुजुकी ने WagonR के 7-सीटर मॉडल के कॉन्सेप्ट को साल 2013 में इंडोनेशिया में एक मोटर शो में पेश किया गया था, रिपोर्ट्स  के मुताबिक पहले इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा सकता है. भारतीय बाजार में भी इसे पेश किए जाने की उम्मीद है.

Have something to say? Post your comment
More Business News
भारत: मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें यूरोप में निर्यात की गईं LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई 1 जून से बढ़े LPG के दाम, 42 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर शुक्रवार वाला महंगाई का झटका पेट्रोल डीज़ल कीमतों में बढ़ोतरी आज सुबह 6 बजे से दाम में 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े विदेश से सोना-चांदी मंगाना होगा महंगा, सरकार ने कस्टम ड्यूटी बढ़ाई 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी सीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिर गए कमर्शियल LPG की कीमतों में 195.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई ईरान युद्ध का असर: दक्षिण अफ्रीका ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाया मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, 115 रुपए बढ़े व्यावसायिक सिलेंडर के दाम