Wednesday, November 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किया तबादला • झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई : श्री श्याम सिंह राणा • राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को दिया जाए भव्य एवं दिव्य स्वरूप, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल के संचालन और रखरखाव को लेकर हुई बैठक • अरुण कुमार गुप्ता ने एचईआरसी के अध्यक्ष पद की शपथ ली • आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : श्री नायब सिंह सैनी • अंबाला छावनी के आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित होगी बुकिंग जल्द शुरू - ऊर्जा मंत्री अनिल विज* • शनिवार देर शाम गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सपरिवार अरदास कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
Haryana

किसान की कमर पहले ही टूटी हुई थी, रही सही कसर सरकार ने पूरी कर दी: अभय चौटाला

July 16, 2020 04:47 PM

इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बयान जारी करते हुए कहा  कि टिड्डी दल द्वारा हमले में हरियाणा के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल का नुकसान हुआ है। राजस्थान से हरियाणा में आए टिड्डी दल ने सिरसा, भिवानी, दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व मेवात जिले में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सरकार पर आरोप मढते हुए कहा कि जितनी दुर्गति किसान की इस सरकार में हुई है, ऐसी दुर्दशा पहले कभी नहीं हुई। कांग्रेस ने अपने दस साल के कार्यकाल में किसान की जमीन को लूटा अब इस गठबंधन सरकार ने अपने छह साल के कार्यकाल में किसान की फसल को लूटकर बर्बाद कर दिया है।
इनेलो नेता ने कहा कि टिड्डी दल के हमले की आशंका पहले से होने के बावजूद सरकार द्वारा कोई सार्थक कदम नहीं उठाए गए। उसके बाद टिड्डियों को मारने के लिए दवाई की जगह पानी का छिडक़ाव कर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। उन्होंने मांग की कि इस घोटाले में लिप्त सभी व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद एक टिड्डी दल है जो पहले धान घोटाला, चना घोटाला, गेहूं घोटाला, चावल घोटाला व अब दवाई खरीद घोटाला करके पिछले साढे छह सालों से टिड्डी दल बनकर किसानों को चाट रही है। 
उन्होंने कहा कि सरकार विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे ताकि बुरी तरह से कर्ज में डूब चुके किसानों को थोड़ी राहत मिले। उन्होंने आशंका जाहिर कि टिड्डी दल फिर से हरियाणा में कभी भी आ सकता है व फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके लिए सरकार को पहले से ही सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किया तबादला
झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई : श्री श्याम सिंह राणा राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को दिया जाए भव्य एवं दिव्य स्वरूप, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल के संचालन और रखरखाव को लेकर हुई बैठक
अरुण कुमार गुप्ता ने एचईआरसी के अध्यक्ष पद की शपथ ली
आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : श्री नायब सिंह सैनी अंबाला छावनी के आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित होगी बुकिंग जल्द शुरू - ऊर्जा मंत्री अनिल विज*
शनिवार देर शाम गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सपरिवार अरदास कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश वासियों के नाम दीपावली का संदेश
हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान