Sunday, November 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश वासियों के नाम दीपावली का संदेश • हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान • हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीवाली के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर • धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि • चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
Business

सबसे बड़ी हैकिंग में बिटकॉइन मांग रहे थे हैकर्स, ट्विटर पर लोगों को लगा इतना चूना

July 16, 2020 09:06 AM

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए बुधवार की रात पूरी तरह से भयावह रही. बराक ओबामा, बिल गेट्स समेत दुनिया के कई दिग्गजों के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया, जिसके बाद कई घंटों तक ट्विटर ने ब्लू टिक वाले सभी अकाउंट को बंद कर दिया. अकाउंट हैक करने के बाद सभी अकाउंट्स से ट्वीट कर बिटकॉइन के रूप में पैसा मांगा जा रहा था, हालांकि अभी फौरी तौर पर इस मुश्किल को दूर कर लिया गया है.

किसका अकाउंट हुआ हैक, क्या किया ट्वीट?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अमेजन प्रमुख जेफ बेजोस, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स समेत ना जाने कितने दिग्गजों का ट्विटर अकाउंट एक साथ हैक कर लिया गया. और हर किसी के अकाउंट से एक ही ट्वीट किया गया, आप बिटकॉइन के जरिए पैसा भेजिए और हम आपको दोगुना पैसा देंगे.

इसके अलावा ट्वीट में ये भी लिखा गया कि अब वक्त आ गया है कि हमने समाज से जो कमाया है, उसे वापस लौटाएं. इन्हीं ट्वीट के साथ बिटकॉइन के जरिए पैसा देने की बात कही गईउदाहरण के तौर पर बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि हर कोई मुझसे कह रहा है कि ये समाज को वापस देने का वक्त है, तो मैं कहना चाहता हूं कि अगले तीस मिनट में जो पेमेंट मुझे भेजी जाएगी मैं उसका दोगुना लौटाऊंगा. आप 1000 डॉलर का बिटकॉइन भेजो, मैं 2000 डॉलर वापस भेजूंगा.

अगर इतने बड़े प्रोफाइल से इस प्रकार का ट्वीट किया गया, तो जाहिर है कि हर कोई हैरान हो गया. साइबर सिक्योरिटी हेड करने वाले अल्पेरोविच का कहना है कि आम लोगों को कुछ हदतक नुकसान पहुंचा है. इस हैक के बीच हैकर्स करीब 300 लोगों से 1 लाख 10 हजार डॉलर बिटक्वाइन निकाल पाए हैं.

बिटकॉइन क्या है?

आपको बता दें कि जिस तरह से रुपये और डॉलर हैं, उसी तरह अब बिटकॉइन हैं. ये एक डिजिटल करेंसी है, जिसे डिजिटिल बैंक में ही रखा जा सकता है. अभी इसे कुछ ही देशों में लागू किया गया है और हर जगह एक बिटकॉइन की कीमत काफी अधिक है. इन्वेस्टमेंट के हिसाब से लोगों को ये काफी लुभावना लगता है.

ट्विटर के सीईओ जैक की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि आज ट्विटर में बहुत ही मुश्किल भरा दिन था, जो हैकिंग हुई उसे हमने रोकने का प्रयास किया. इसके लिए काफी अकाउंट्स को बंद कर दिया गया था, हालांकि अब अकाउंट फिर शुरू किए जा चुके हैं. ये हैकिंग कैसे हुई और इसके पीछे कौन था, इसकी पड़ताल जारी है.

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि ट्विटर में हैकिंग का मामला सामने आया हो. इससे पहले भी कई बार कुछ देशों में हैकिंग सामने आई है, लेकिन तब किसी एक बड़े अकाउंट या कुछ अकाउंट को टारगेट किया जाता था. लेकिन इस बार बड़ी संख्या में हस्तियों को टारगेट किया गया और इस बार का मकसद भी एक तरह से चूना लगाना था. क्योंकि ऐसे बिटकॉइन मांगने की घटना पहली बार ही हुई है.

इस हैकिंग के बाद अब एक्सपर्ट्स की ओर से कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं. क्योंकि अगर ट्विटर के बैकहैंड पर आसानी से हैकर कब्जा कर रहे हैं और इस तरह बड़े अकाउंट्स से ट्वीट कर रहे हैं तो आम लोगों को इससे घाटा हो रहा है. जिसका नतीजा कई हजार डॉलर बिटकॉइन जाने के बाद भी दिखा है.

Have something to say? Post your comment
More Business News
भारत: मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें यूरोप में निर्यात की गईं LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई 1 जून से बढ़े LPG के दाम, 42 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर शुक्रवार वाला महंगाई का झटका पेट्रोल डीज़ल कीमतों में बढ़ोतरी आज सुबह 6 बजे से दाम में 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े विदेश से सोना-चांदी मंगाना होगा महंगा, सरकार ने कस्टम ड्यूटी बढ़ाई 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी सीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिर गए कमर्शियल LPG की कीमतों में 195.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई ईरान युद्ध का असर: दक्षिण अफ्रीका ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाया मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, 115 रुपए बढ़े व्यावसायिक सिलेंडर के दाम