Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी, हिसार में रिंगरोड बनने से जाम मुक्त होंगे शहर - डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

July 15, 2020 04:53 PM

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष राज्य के हिसार, करनाल, भिवानी, कुरूक्षेत्र चार जिलों में रिंग रोड बनाने की मांग कर नगरों में लगने वाले जाम से निजात दिलवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शहरों में रिंगरोड बनने से शहरवासियों की जाम की परेशानी पर लगाम लगेगी और यातायात रफ्तार पकड़ेंगे।

इन शहरों में हिसार की बात करें तो यह जिला न केवल औद्योगिक दृष्टि से हरियाणा का बड़ा शहर है बल्कि बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी एक प्रमुख शहर माना जाता है। स्टील सिटी से मशहूर हिसार में कई बड़ी और छोटी औद्योगिक इकाईयां है जहां से राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में स्टील, पीवीसी से बना माल आपूर्ति होता है। हिसार में तीन विश्वविद्यालय समेत अन्य शैक्षणिक संस्थाएं और बेहतर सुविधा वाले अस्पताल होने के चलते ईलाज तथा शिक्षा पाने के लिए राजस्थान व पंजाब से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। ऐसे में शहर में ज्यादातर भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का मानना है कि हिसार में रिंगरोड बनाने की परियोजना सिरे चढ़ने से शहर की सड़कों पर वाहनों की लगनी वाली लंबी-लंबी लाइनों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि शहर में जाम लगने के हालात इस कदर से बिगड़े हुए है कि मात्र तीन किलोमीटर की दूरी (बस अड्डे से लेकर डाबड़ा चौक तक) तय करने में करीबन एक घंटा लग जाता है। इसका प्रमुख कारण शहर की सड़को पर वाहनों की क्षमता से ज्यादा संख्या में प्रवेश करना है। यदि हिसार में रिंग रोड बनता है तो राजस्थान, दिल्ली, पंजाब की ओर आवागमन करने वाले वाहनों से शहर को मुक्ति मिलेगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा।

वहीं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है क्योंकि कैथल की तरफ से आने-जाने वाले हरिद्वार के श्रद्धालु तथा यमुनानगर से आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही हर समय बनी रहती है। शहर से गुजरने वाली इस एकमात्र सड़क पर यातायात ज्यादा होने तथा बड़े वाहनों के गुजरने की वजह से आए दिन सड़क हादसे भी होते रहते है। ऐसे में यहां रिंग रोड का निर्माण होता है तो शहरवासियों की पुरानी मांग पूरी होने के साथ-साथ उन्हें रोजाना ट्रैफिक संबंधित सामना करने वाली इन समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी।

इसी तरह करनाल में रिंग रोड बनने से दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर गुजरने वाला ट्रैफिक शहर में नहीं आएगा ब्लकि रिंग रोड के जरिए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ेगा। इससे शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी तो वहीं करनाल से दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए एंबुलेस के जरिये गुजरने वाले मेडिकल संबंधित इमरजेंसी केस जाम न फंसकर सीधा रिंग रोड के जरिये निकलकर करनाल क्रॉस करेगा। इसके अलावा किसानों को हर बार मंडी तक पहुंचने के लिए भारी ट्रैफिक का सामना करते हुए परेशानी झेलनी पड़ती है। रिंग रोड बनने से किसानों,व्यापारियों समेत सभी शहरवासियों की यह बड़ी समस्या हल होगी। 

भिवानी जिले की बात करें तो यहां जाम से निजात दिलाने के लिए शहरवासियों की पुरानी मांग को पूरा करने के लिए रिंगरोड का निर्माण करवाना अति आवश्यक है क्योंकि भिवानी शहर में चंडीगढ़-जींद,हिसार, महेंद्रगढ़, जयपुर की तरफ से यातायात की आवाजाही के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा खाटू श्याम, सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भिवानी से गुजरने के लिए जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। 

दरअसल, मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य में 11 सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हिसार, भिवानी, करनाल,कुरुक्षेत्र शहरों में रिंगरोड बनाने की मांग की थी। ऐसे में यह मांग जल्द पूरी होती है तो चारों शहरों को जहां जाम की समस्या से निजात तो मिलेगी ही वहीं शहर का फैलाव होने से आर्थिक एवं औद्योगिक विकास होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी