Wednesday, October 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम • हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ • हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला • वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग • तथ्यों को प्रोपेगैंडा से अलग करने की ज़रूरत • विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दो दिवसीय 12वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया भाग
Haryana

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने परियोजनाओं के लिए गडकरी का जताया आभार

July 14, 2020 06:25 PM
हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के उत्तरी व दक्षिणी भागों को राष्टï्रीय राजमार्गों व आरओबी या आरयूबी से जोडऩे पर केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया और साथ ही उनसे राज्य के पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में भी इसी प्रकार कार्य किये जाने का आग्रह किया है। 
उप-मुख्यमंत्री, जिनके पास लोक निर्माण विभाग का कार्यभार भी है, ने आज श्री नितिन गडकरी द्वारा हरियाणा में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 669 किलोमीटर लम्बाई की 11 सडक़ परियोजनाओं का विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से किए गए उदघाटन एवं शिलान्यास अवसर पर स्वागत करते हुए केन्द्रीय मंत्री से हिसार, भिवानी, करनाल, कुरुक्षेत्र, शहरों में रिंग-रोड  बनाने की मांग भी की।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शुभारम्भ या शिलान्यास किया गया है उनसे प्रदेश के 10 शहरों में बाई-पास बनेंगे और यह न केवल प्रदेश बल्कि देश के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को नई ऊचांइयों पर ले जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्टï्रव्यापी अनलॉक-2 के दौरान औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियां सामान्य स्थिति की ओर अब चरणबद्ध तरीके से सडक़ों के सुदृढ़ीकरण, मैट्रो के विस्तार तथा रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर प्रणाली विकसित करने की योजनाओं के कार्य तेजी से आगे बढ़ी हैं, इसलिए दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर(डीएमआईसी) परियोजना के तहत हरियाणा की जितनी लम्बित परियोजनाएं केन्द्र सरकार के पास विचाराधीन हैं, उन्हें तत्काल स्वीकृति प्रदान की जाए। 
उल्लेखनीय है कि  दिल्ली और मुम्बई के बीच बनाए जा रहे 1483 किलोमीटर लंबे फ्रेट कोरिडोर का निर्माण रेलवे मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। फे्रट कॉरिडोर के 150 किलोमीटर के  दोनों तरफ दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर(डीएमआईसी) विकसित किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्टï्र राज्य कवर किए जा रहे हैं।  इसके अलावा इस परियोजना के निवेश क्षेत्र में मानेसर-बावल और कुंडली-सोनीपत और औद्योगिक क्षेत्र में फरीदाबाद-पलवल और रेवाड़ी-हिसार भी शामिल हैं। हिसार में हवाई अड्डा विकसित किया जा रहा है तथा दिल्ली से एक्सप्रेस-वे जो हिसार- सिरसा होकर पंजाब की ओर जाने वाली इस सडक़ परियोजना पर भी कार्य तेजी से चल रहा है। 
इसी प्रकार कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रैस-वे तथा कुंडली-गाजियाबाद-पलवल इस्टर्न पेरीफेरी-वे के चालू होने से दिल्ली के बाहर गुरुग्राम व आगरा  
(उत्तरप्रदेश) की ओर जाने वाले लोगों को एक बड़ी राहत मिली है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल उत्तरी हरियाणा बल्कि राष्टï्रीय राजधानी क्षेत्र में भी यातायात दबाव कम हुआ है और गाजियाबाद, नोएडा से जुडक़र पश्चिमी राज्यों के बंदरगाहों को दक्षिण हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद व पलवल जिलों से द्रुत गति लिंक उपलब्ध हुआ है।  दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर पूरा होने से कश्मीर से कन्याकुमारी, तक सडक़ तंत्र को मजबूती मिलेगी। आने वाले दो वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) हरियाणा में लगभग 53 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी करेगा जिसमें 12 हजार करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए खर्च होंगे। 
विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुज्जर, केन्द्रीय योजना एवं सांख्यिकीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री  जनरल (सेवनिवृत्त) वी.के.सिंह के अलावा  गृह मंत्री  श्री अनिल विज अम्बाला से  सहकारिता मंत्री डॉ. बनवाली लाल व भिवानी-महेन्द्रगढ़ से लोकसभा सांसद  चौधरी धर्मवीर सिंह,चण्डीगढ़ से  तथा अन्य मंत्री,  सांसद व विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े। 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला
हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला
वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग
सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक : डॉ. अर्चना गुप्ता मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत हरियाणा सरकार ने 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' में किया शामिल सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए तुरंत आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा: राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समानता, सहयोग और सामाजिक एकता के प्रतीक - विपुल गोयल करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह