Thursday, October 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
Haryana

पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका को अधिक सशक्त बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने को लेकर प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए:दुष्यंत चौटाला

July 14, 2020 06:22 PM

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका को अधिक सशक्त बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने को लेकर प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए हैं। राज्य सरकार प्रदेश की उन महिलाओं को स्कूटी देगी, जिन्होंने पंचायती राज में बतौर जनप्रतिनिधि श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रदेश सरकार ऐसी  टॉप-100 महिला पंच-सरपंच, जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों की सूचि बना रही है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर काम किया है।
विकास एवं पंचायत विभाग का जिम्मा संभाल रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं में शैक्षणिक योग्यता की शर्तें लगाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद, ब्लॉक समिति व पंचायत स्तर पर अपने-अपने गांव या वार्ड में कई महिला प्रतिनिधियों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इनमें से टॉप-100 कार्य करने वाली महिलाओं को इसी माह राज्य सरकार द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पोंसीबिलिटी (सीएसआर) के तहत होंडा कंपनी की 100 स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में सरकार महिलाओं की भूमिका को अधिक सुदृढ़ करने व समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए सभी से फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विधायकों की बैठक में भी इस विषय पर चर्चा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समाज के लोगों के सुझावों के बाद सरकार इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 
श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढऩे से निश्चित तौर पर इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने गांवों में महिला सरपंचों द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि महिला सरपंच गांवों में विकास कार्य करवाकर अपने गांव को एक रोल-मॉडल के तौर पर उभारने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बेहतर काम करने वाली पंचायतों का उदाहरण देते हुए कहा कि नया गांव में बायोगैस प्लांट स्थापित करना, सिरसी को हरियाणा का पहला लाल डोरा मुक्त बनाना बड़े कदम हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 28 में से 20 राज्यों की पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान कर रखा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हरियाणा भी आगे बढ़ेगा तो यह एक पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए दूरदर्शी कदम होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह