Wednesday, July 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरीमहेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेजवैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
Punjab

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की फ़ील्ड युनिट एवं आयुर्वेद विभाग ने बीएसएफ़ को 1,000 इम्युनिटी बूस्टर किट्स भेंट कीं

July 14, 2020 06:17 PM

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) के जवानों की रोग-प्रतिरोधक शक्ति में बढ़ोतरी करने के प्रयासों के तौर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के जालन्धर स्थित ‘फ़ील्ड आऊटरीच ब्यूरो’ (एफ़ओबी) ने पंजाब के आयुर्वेद विभाग के द्वारा बीएसएफ़ को 1,000 आयुर्वेद इम्युनिटी बूस्टर किट्स भेंट कीं हैं।

 

देश में कोविड-19 कारण उत्पन्न हुई वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर्स प्रदान करवाने का विचार विशेषतया एफ़ओबी का था। बीएसएफ़ के जवान क्योंकि रक्षा की प्रथम पंक्ति के तौर पर तैनात हैं तथा उन्हें 24 घण्टे पंजाब के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सख़्त सुरक्षा सतर्कता रखनी पड़ती है, ऐसी परिस्थितियों में जड़ी-बूटियों से बने ये बूस्टर उनके शरीर के भीतर प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को और सशक्त बनाने में सहायक होंगे तथा ऐसे ये उनके स्वास्थ्य को बढ़िया स्तर पर कायम रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पंजाब के आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि हमारी सीमा की रक्षा करने वाले बीएसएफ़ को सेवाएं मुहैया करवाना ही उनके विभाग के लिए गर्वित क्षण है, उनकी इन्हीं सेवाओं के कारण ही हम शांतिपूर्वक रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि ये इम्युनिटी बूस्टर सीमाओं पर तैनात जवानों व अन्य कर्मचारियों हेतु विशेष तौर पर तैयार किया गया है तथा यह काढ़े के रूप में है। इसे तुलसी, दालचीनी, काली-मिर्च एवं सौंठ के साथ बनाया गया है। इसे खौलते जल या चाय में डाल कर एक दिन में एक या दो बार लिया जा सकता है। उन्होंने नियमित अंतरालों पर ऐसी और भी किट्स देने का आश्वासन दिलाया।


श्री महीपाल यादव, आईपीएस, आईजी बीएसएफ़ पंजाब ने हर्बल किट्स उपलब्ध करवाने हेतु आयुर्वेद विभाग एवं फ़ील्ड आऊटरीच ब्यूरो के प्रयासों की सराहना की।

पहले भी, मंत्रालय के चण्डीगढ़ स्थित रीजनल आऊटरीच ब्यूरो ने पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगने वाली 553 किलोमीटर लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवानों हेतु सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया था। एफ़ओबी एवं बीएसएफ़ द्वारा पहले सीमा पर बसे नागरिकों हेतु साझे तौर पर मैडिकल शिविर एवं जागरूकता अभियान आयोजित किए गए थे।

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया
पंजाब ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार मुलाकात
जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी
पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ ,हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे : श्री नायब सिंह सैनी