Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
Haryana

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को मिली सीएम बेअंत सिंह की तरह बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

July 14, 2020 06:00 PM

अम्बाला - जिस प्रकार से एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक दिन-प्रतिदिन खालिस्तानियों व पाकिस्तान आतंकवाद को मुहंतोड़ जवाब दे रहे है और लोगों को कट्टरपंथियों के मंसूबों बारे जागरूक कर रहे है उससे परेशान होकर वह अब आतंकवादियों के निशाने पर आ गए है और उनकी आँखों मे रड़क रहे है जिसे परिणामस्वरूप अब शांडिल्य को दिन-प्रतिदिन जान से मारने की गंभीर धमकियां मिल रही है । शांडिल्य को इसी प्रकार अब भारतीय नंबर से पंजाब के पूर्व सीएम व आतंकवादियों द्वारा मौत के घाट उतारे गए बेअंत सिंह की तरह मारने की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले में भारतीय दंड सहिंता की धारा 504 व 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है । ज्ञात रहे शांडिल्य को मिल रही धमकियों के सिलिसले में यह एक हफ्ते में दूसरा मामला पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है l  

धमकी देने वाले व्यक्ति ने शांडिल्य को उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर कहा कि तू ज्यादा सन्त भिंडरावाला के बारे में बोलता है तू टेंशन मत लें जल्द तुझे बेअंत सिंह की तरह मौत के घाट उतारेंगे । शांडिल्य ने इस धमकी के बाद तुरंत पुलिस व गृह मंत्रालय को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई व शांडिल्य को मिली धमकी के बाद भी प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी तुरंत संज्ञान लेते हुए हरियाणा के गृह सचिव को कारवाई के लिए शिकायत भेज दी है l एटीएफआई प्रमुख एवं हिन्दू तख्त प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनकी आतंकवाद व खालिस्तान के विरुद्ध मुहिम जारी रहेगी व खून के अंतिम कतरे तक वह आतंकवाद के खिलाफ जनांदोलन तैयार करते रहेंगे । वही शांडिल्य ने मिल रही धमकियों को गीदड़भभकियाँ करार देते हुए कहा कि वह धमकियों से डरे है न कभी डरेंगे । उन्होंने कहा उनका एक मात्र लक्ष्य है जब भी उनकी व उनके परिवार की जान जाए यो बम या गोली से भारत माता की सेवा करते हुए जाए । 

एसएचओ रामकुमार ने कहा कि जो वीरेश शांडिल्य को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की तरह मौत के घात उतारने की धमकी मिली है इसके बाद पुलिस ने इस गंभीर धमकी के बाद शांडिल्य के निवास व कार्यालय की गश्त बढ़ा दी है व एसएचओ,चौंकी इंचार्ज खुद व पुलिस पीसीआर व राइडर गश्त कर रहे है व शांडिल्य को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध है l एसएचओ रामकुमार ने कहा शांडिल्य की सुरक्षा में किसी तरह की चूक आने नाही दी जाएगी l बता दें शांडिल्य का निवास जीटी रोड़ से कुछ ही मीटर दूर है इसलिए भी कहीं न कहीं पुलिस हरकत में है । 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर