Friday, June 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकातहरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे मेंस्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ पहल के तहत हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मशीनेंएग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवरहरियाणा सरकार ने दो अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलावराज्यपाल एवं हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष प्रो असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन से 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाहिसार महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के लिए लिंक अधिकारी नामितपात्र श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा पंजीकरण - अनिल विज
 
Haryana

उत्कृष्ट काम करने वाली महिला पंच-सरपंचों को मिलेगी स्कूटी - दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के डिप्टी सीएम

July 14, 2020 04:04 PM

प्रदेश में पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका को अधिक सशक्त बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जेजेपी-बीजेपी गठबंधन सरकार प्रदेश की उन महिलाओं को स्कूटी देगीजिन्होंने पंचायती राज में बतौर जनप्रतिनिधि श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रदेश सरकार ऐसी  टॉप-100महिला पंच-सरपंचजिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों की सूचि बना रही है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर काम किया है।

 

विकास एवं पंचायत विभाग का जिम्मा संभाल रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं में शैक्षणिक योग्यता की शर्तें लगाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद,ब्लॉक समिति व पंचायत स्तर पर अपने-अपने गांव या वार्ड में कई महिला प्रतिनिधियों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इनमें से टॉप-100कार्य करने वाली महिलाओं को इसी माह राज्य सरकार द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पोंशिबिलिटी (सीएसआर) के तहत होंडा कंपनी की 100स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में सरकार महिलाओं की भूमिका को अधिक सुदृढ़ करने व समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गंठबधन सरकार पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने पर विचार कर रही है और इसके लिए सभी से फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की दोनों पार्टियां अपने-अपने विधायक दलों की बैठक में इस विषय पर चर्चा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समाज के लोगों के सुझावों के बाद सरकार इस बारे में अंतिम निर्णय लेगी।

 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से निश्चित तौर पर इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने गांवों में महिला सरपंचों द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि महिला सरपंच गांवों में विकास कार्य करवाकर अपने गांव को एक रोल-मॉडल के तौर पर उभारने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बेहतर काम करने वाली पंचायतों का उदाहरण देते हुए कहा कि नया गांव में बायोगैस प्लांट स्थापित करनासिरसी को हरियाणा का पहला लाल डोरा मुक्त बनाना बड़े कदम हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 28 में से 20 राज्यों की पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान कर रखा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस दिशा में हरियाणा भी आगे बढ़ेगा तो यह एक पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए दूरदर्शी कदम होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात
हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ पहल के तहत हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मशीनें एग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवर हरियाणा सरकार ने दो अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव
राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष प्रो असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन से 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
हिसार महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के लिए लिंक अधिकारी नामित
पात्र श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा पंजीकरण - अनिल विज
श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान सत्य, साहस और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को मिली गति, अब तक 33.69 प्रतिशत गणना फार्म वितरित