Sunday, October 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले • कैबिनेट मे मजूरी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की कल्याण कोष की सहायता 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की • ज्ञानेश कुमार जाएंगे, हमारी सरकार आएगी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी • अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास प्लेन से हिरासत में, फिर वैन में साथ ले गई पुलिस • देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दिपके की हिरासत के बाद CJP का बयान • यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन • पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी • नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
Haryana

गडकरी ने दिया 13 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं का तोहफा : राव इंद्रजीत

July 14, 2020 03:05 PM

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हजारों करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्र को तोहफा दिया। दक्षिण हरियाणा से जुड़ी करीब 13 हजार 800 करोड की परियोजना व हरियाणा प्रदेश की करीब 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास वे उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहां की ये सड़क परियोजनाएं हरियाणा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर राव ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भी श्री गडकरी के सामने उठाया। इनमें कापडीवास चौक, बावल चौक, बिलासपुर चौक व मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की मांग को रखा। श्री गडकरी ने राव की इन मांगो पर सहमति जताते हुए कहा कि इस पर कार्य चल रहा है और जल्द ही इनको भी सिरे चढ़ाया जाएगा। श्री गडकरी ने राव इंद्रजीत की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अनेकों बार क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं की समस्याओं को लेकर उनसे मिलते रहे । उन्होंने इन समस्याओं को हल करने में भी अपना सहयोग मंत्रालय व अधिकारियों को दिया। गडकरी ने कहां की राव इंद्रजीत सड़क परियोजनाओं को लेकर धन की समस्या से कतई चिंतित ना हो सड़क परियोजनाओं के लिए धन जुटाने का कार्य मंत्रालय करता रहेगा। 

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने अपने संबोधन में श्री गडकरी को हरियाणा के लिए लाखों करोड़ों रुपए की परियोजना देने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में क्षेत्र के लिए अनेक सड़क परियोजनाओं का तोहफा मिला है उन का श्रेय नितिन गडकरी जी को जाता है। राव ने कहा कि जब भी क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं को लेकर श्री गडकरी से मिले उन्होंने हमेशा समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आज उसी का फल है कि हरियाणा को 20 हजार करोड की सड़क परियोजनाएं मिली हैं। जिनमें से करीब 13 हजार 800 करोड रुपए की परियोजनाएं दक्षिण हरियाणा से संबंध रखती हैं। राव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। किसी भी देश का विकास वहां की सड़कों की दशाओं पर काफी निर्भर रहता है। राव ने कहा कि इससे पूर्व भी श्री गडकरी का प्यार हरियाणा के लिए क्षेत्र के लिए हमेशा बरसता रहा है। जिसकी बदौलत 90 हजार करोड़ सब बनने वाला दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे, 7 हजार करोड़ की लागत से बनने वाला द्वारका एक्सप्रेसवे प्रमुख योजनाओं में है। राव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेवी इन सड़क परियोजनाओं में अपना सहयोग दिया और द्वारका एक्सप्रेस योजना में आ रही कठिनाइयों को दूर करने में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया रेवाड़ी - नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग इसमें अटेली बाईपास वह नारनौल बाईपास शामिल है । इस योजना पर करीब 25 00 करोड रुपए खर्च होंगे। रेवाड़ी शहर के अंदर लगने वाले जाम की समस्या को हल करने के लिए वे प्रयासरत थे और रेवाड़ी के आउटर बाईपास योजना उन्होंने तैयार की थी। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए भी पिछले वर्षों से कोशिश जारी थी। करीब 800 करोड रुपए की लागत से 14 किलोमीटर का रेवाड़ी आउटर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि महेंद्रगढ़ से चरखी दादरी, भिवानी ,रोहतक सोनीपत वह कुरुक्षेत्र होते हुए चंडीगढ़ को जोड़ने वाले ग्रीन हाईवे के निर्माण में करीब 9000 करोड रुपए की लागत आएगी। सिक्स लेन के बनने वाले ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 6 पैकेज में होगा और उसके निर्माण के बाद रेवाड़ी महेंद्रगढ़ चरखी दादरी भिवानी आदि क्षेत्र के लोगों का सीधा जुड़ाव चंडीगढ़ से इस राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए हो जाएगा। 15 सौ करोड रुपए से बनने वाले रेवाड़ी -पटौदी गुड़गांव एन एच 352 डब्लू राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास भी मंगलवार को हुआ। यह राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 46 किलोमीटर की लंबाई का होगा।
राव ने कहा कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आभारी हैं कि उन्होंने क्षेत्र के इन योजनाओं को मंजूरी दी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले
कैबिनेट मे मजूरी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की कल्याण कोष की सहायता 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की
पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी
नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री