Saturday, October 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन • सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया • किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात • चंडीगढ़:परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान बने • सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
Haryana

सोशल मीडिया के पत्रकारों को मान्यता व विज्ञापन देने के पक्ष में बनाई मीडिया पॉलिसी को लेकर डिजीटल न्यूज एसोसिएशन ने गृह मंत्री अनिल विज को सम्मानित किया

July 11, 2020 05:40 PM
अम्बाला- हरियाणा सरकार ने सोशल मीडिया के पत्रकारों को मान्यता देने व विज्ञापन देने की पॉलिसी बनाई जिसको लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सोशल मीडिया की पुरजोर वकालत की और सोशल मीडिया के पत्रकारों को ओर ताकत देने का मुख्यमंत्री को सुझाव दिया था जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया के पक्ष में पॉलिसी बनाने की घोषणा की। इस पॉलिसी के तहत सोशल मीडिया के पत्रकारों को न केवल मान्यता मिलेगी, बल्कि सरकारी विज्ञापन भी हरियाणा सरकार देगी। इसी संदर्भ में शुक्रवार को अम्बाला शहर विश्राम गृह में डिजीटल न्यूज एसोसिएशन की बैठक प्रधान तरुण कपूर व महासचिव वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में हुई जिसमें फैसला लिया कि सोशल मीडिया को मान्यता दिलवाने की वकालत करने वाले गृह मंत्री अनिल विज को सम्मानित किया जाएगा और आज गृह,स्वास्थय एवं निकाय मंत्री अनिल विज को उनके छावनी स्थित निवास पर डिजीटल न्यूज एसोसिएशन अम्बाला ने मां सरस्वती की प्रतिमा व दौशाला देकर सम्मानित किया। यह सम्मान एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण कपूर व महासचिव वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में अनिल विज को सौंपा गया। इस अवसर पर ज्योतिकण वैब टी.वी. के वीरेश शांडिल्य, अम्बाला न्यूज अपडेट के तरुण कपूर, अम्बाला ब्रेकिंग न्यूज के कमलप्रीत सभ्रवाल, अम्बाला मेल के आशीष अग्रवाल, सिटी मीडिया के नरेंद्र भाटिया, अम्बाला कवरेज के कपिल अग्रवाल, सौरव कपूर, प्रथम तहलका के गौरव गर्ग आदि मौजूद थे। इस अवसर पर जहां महासचिव ने अनिल विज का डिजीटल न्यूज एसोसिएशन की तरफ से आभार व्यक्त किया वहीं उन्होंने कहा कि अनिल विज के स्वास्थ होने के बाद एसोसिएशन अनिल विज का सम्मान समारोह करेगी। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह सम्मान सीएम खट्टर को दें उन्होंने इस पॉलिसी को बनाया। इस पर तरुण कपूर व कमलप्रीत सभ्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया की बात व उनकी वकालत व उन्हें प्रिंट मीडिया व इलैक्ट्रानिक मीडिया की तरह तमाम सुविधाएं मिलने की वकालत सीएम से गृहमंत्री ने की। इसलिए डिजीटल न्यूज एसोसिएशन ने आपको सम्मानित करने का फैसला लिया और एसोसिएशन हरियाणा के मुख्यमंत्री का भी सोशल मीडिया के पक्ष में पॉलिसी बनाने का आभार व्यक्त करती है ।
 
वही इसी के साथ करनाल, कैथल, सोनीपत, दादरी, नारनौल में जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया को बैन कर दिया जिसको लेकर भी आज हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को डिजीटल न्यूज एसोसिएशन का एक डैलीगेशन प्रधान तरुण कपूर व महासचिव वीरेश शांडिल्य ने मांग की है कि तुरंत गृहमंत्री उपरोक्त जिलों से सोशल मीडिया पर लगाए बैन को हटाने के आदेश जारी करें। अनिल विज को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जो हरियाणा सरकार ने सोशल मीडिया के पक्ष में पॉलिसी तैयार की है उसे जिला स्तर पर डीपीआरओ सोशल मीडिया के पत्रकारों को उपलब्ध करवाएं। और साथ ही एसोसिएशन ने कहा कि अम्बाला के डीसी को वह मई 2020 में ज्ञापन दे चुके हैं इसलिए गृह मंत्री अम्बाला के उपायुक्त को भी आदेश दें कि वह सोशल मीडिया के पत्रकारों को हर तरह का सहयोग व सम्मान दें, उनको मीडिया कवरेज के लिए सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित करें। गृह मंत्री अनिल विज ने एसोसिएशन की सभी मांगे पूरी करने के लिए आश्वस्त किया और कहा कि जिन जिलों में सोशल मीडिया को बैन किया गया उस बैन को वह तुरंत प्रभाव से हटवाने के आदेश देंगे। ज्ञापन देने के बाद एसोसिएशन के महासचिव वीरेश शांडिल्य ने गृह मंत्री अनिल विज के निवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एसोसिएशन अम्बाला में ही नहीं पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया के पत्रकारों के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी व उन्हें हर तरह का अधिकार व मीडिया की आजादी दिलवाई जाएगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले 9,200 से अधिक केस- डॉ. सुमिता मिश्रा हरियाणा की पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर हुआ: डॉ. सुमिता मिश्रा