Thursday, April 09, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के दो IAS अधिकारियों को किया गया सस्पेंड,आर के सिंह और प्रदीप कुमार को किया गया सस्पेंडहरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल,मुख्यमंत्री ने अपने अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार को हटाया और अजय कुमार को उप प्रधान सचिव बनाया,उत्तम सिंह होंगे गुरुग्राम के नए डीसी, अजय कुमार सीएम के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाए गएप्री-एग्जाम उत्तीर्ण होने पर यूपीएससी ,एचपीएससी और ज्युडिशरी की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता : मुख़्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणाहरियाणा लोक भवन में वीरवार को हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट का होगा विमोचनतीन-स्तरीय सत्यापन, बायोमेट्रिक और जियो-फेंसिंग से खरीद व्यवस्था हुई और मजबूत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 474 करोड़ के हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा कीहरियाणा में श्रमिकों को बड़ा तोहफा- न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी, 1 अप्रैल, 2026 से होगी लागू- श्रम मंत्री अनिल विज गुरुग्राम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा, श्रमिकों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया, हर श्रमिक को डबल शिफ्ट पर मिलेगा 5 से 10 हजार का फायदा,मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मानेसर में श्रमिकों ने खत्म की हड़ताल
 
Uttrakhand

स्वामी रामदेव ने किया ऐलान- पतंजलि ने बना ली कोरोना पर दवाई

June 23, 2020 12:23 PM

कोरोना वायरस की महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचाई हुई है. लेकिन अबतक इसका तोड़ निकालने वाली कोई दवाई नहीं बनी है. अब योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी का दावा है कि उन्होंने इसकी दवा तैयार कर ली है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामदेव ने कहा कि दुनिया इसका इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले, आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लिया है. इस आयुर्वेदिक दवाई का नाम कोरोनिल है.

रामदेव बोले कि आज ऐलोपैथिक सिस्टम मेडिसन को लीड कर रहा है, हमने कोरोनिल बनाई है. जिसमें हमने क्लीनिकल कंट्रोल स्टडी की, सौ लोगों पर इसका टेस्ट किया गया. तीन दिन के अंदर 65 फीसदी रोगी पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए.

योगगुरु रामदेव ने कहा कि सात दिन में सौ फीसदी लोग ठीक हो गए, हमने पूरी रिसर्च के साथ इसे तैयार किया है. हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है. रामदेव ने कहा कि भले ही लोग अभी हमसे इस दावे पर प्रश्न करें, हमारे पास हर सवाल का जवाब है. हमने सभी वैज्ञानिक नियमों का पालन किया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगगुरु रामदेव बोले कि इस दवाई को बनाने में सिर्फ देसी सामान का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मुलैठी-काढ़ा समेत कई चीज़ों को डाला गया है.

अगले एक हफ्ते में स्टोर में और फिर आएगी ऐप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगगुरु रामदेव बोले कि इस दवाई को बनाने में सिर्फ देसी सामान का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मुलैठी-काढ़ा समेत कई चीज़ों को डाला गया है. साथ ही गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, श्वासरि का भी इस्तेमाल किया गया.रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद से बनी इस दवाई को अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर पर मिलेगी, इसके अलावा सोमवार को एक ऐप लॉन्च किया जाएगा जिसकी मदद से घर पर ये दवाई पहुंचाई जाएगी.

पतंजलि का दावा है कि कोरोना वायरस को मात देने वाली ये दवाई आयुर्वेदिक है, इसका नाम कोरोनिल दिया गया है.पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया कि पतंजलि ने आर्युवेद की मदद से कोरोना वायरस को मात देने वाली दवा बना ली है. कोरोना की बीमारी जब से आई थी हम तभी से इस दवाई को लेकर प्रयास कर रहे थे, अब ये हमारा प्रयास सफल हो गया पतंजलि का दावा है कि यह शोध संयुक्त रूप से पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट (PRI), हरिद्वार एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (NIMS), जयपुर द्वारा किया गया है. दवा का निर्माण दिव्य फार्मेसी, हरिद्वार और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार के द्वारा किया जा रहा है.।

Have something to say? Post your comment
More Uttrakhand News
उत्तराखंड: टिहरी में कुंजापुरी के पास बस हादसा, 5 की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल उत्तराखंड की रजत जयंती पर आप सभी को बधाई देता हूं...', देहरादून में बोले PM मोदी उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की घोषणा की उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में बादल फटा, CM धामी ने सोशल मीडिया पर दी सूचना उत्तराखंड: धराली में मूसलाधार बारिश से सर्च ऑपरेशन बाधित, हर्षिल में भी हालात खराब उत्तराखंड: पूरे राज्य को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट उत्तरकाशी में कल तक भारी बारिश का पूर्वानुमान, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की मनसा देवी मंदिर मार्ग हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, करंट के दावे पर प्रशासन का इनकार मौसम विभाग ने की उत्तराखंड के 5 जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी