Tuesday, October 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• दिल्ली: 1 नवंबर की दिल्ली रैली को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुलाई बैठक, हुड्डा ने बुधवार 28 अक्टूबर को दिल्ली आवास पर बुलाई बैठक , विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, वरिष्ठ नेता होंगे बैठक में शामिल रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाना को लेकर होगा मंथन, रैली को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकर कर रहे हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा z हाईकमान ने हुड्डा को दी है रैली में भीड़ जुटाना की विशेष जिम्मेदारी , रिकॉर्ड तोड़ होने वाली है दिल्ली की रैली- हुड्डा • करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह • हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सेक्टर-22 में नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटरों का एनकाउंटर • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू • समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला • पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत
Health

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 642और चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने की स्वीकृति प्रदान की

June 16, 2020 03:44 PM

कोविड-19कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 642और चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मार्च, 2020 की नवीनतम भर्ती की शेष मेरिट सूची से इन चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इस प्रकार पिछले तीन महीनों में कुल954 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। मार्च में 312 डॉक्टरों को नियुक्ति के लिए पत्र दिए गए थे।

श्री विज ने बताया कि इस प्रकार विभाग ने 954 चिकित्सा अधिकारियों में से 166 विशेषज्ञ डॉक्टर तथा 788 एमबीबीएस योग्यता वाले डॉक्टर उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विभाग में काफी हद तक डॉक्टरों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्या मे चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करना विभाग की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा व श्री आलोक निगम इसके लिए बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चयनित किए गए डॉक्टरों को कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर-अंदर अपने विभाग में ज्वाइनिंग करें तथा एकीकृत नियुक्ति पत्र विभाग की वैबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवार अपनी इच्छा के अनुसार सिविल सर्जन को रिपोर्ट कर सकते हैं। सिविल सर्जन द्वारा रिक्त पदों के अनुरूप उनकी नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय तथा हरियाणा महा अधिवक्ता कार्यालय से सभी आवश्यक अनुमति प्रक्रियाओं की स्वीकृति पहले ही प्रदान कर ली गई है।

Have something to say? Post your comment