Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा • हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन
Entertainment

एक्टर सुशांत सिंह ने सुसाइड किया:शव का पोस्टमॉर्टम जारी, देर रात तक आ सकती है रिपोर्ट

June 14, 2020 10:35 PM

महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को पर्दे पर हू-ब-हू उतारने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के इस एक्टर की खुदकुशी से बॉलीवुड ही नहीं, पूरा देश हैरान है। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, यह पता चला है कि सुशांत डिप्रेशन में थे।

मुंबई के कूपर अस्पताल में उनकी बॉडी 4 बजे लाई गई। अब उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। देर रात या सोमवार सुबह तक रिपोर्ट आने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत का अंतिम संस्कार कल मुंबई में हो सकता है और उनके पिता मुंबई आएंगे। कुछ रिपोर्ट्स में परिजन के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि नवंबर में सुशांत की शादी होने वाली थी।

एक घंटे के भीतर ही हुई खुदकुशी?
कुछ रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है कि सुशांत को उनके नौकर ने सुबह साढ़े नौ बजे जूस दिया था। इसके एक घंटे बाद जब नौकर खाना पूछने के लिए गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान घर में केवल तीन लोग मौजूद थे। नौकर, क्रिएटिव मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति। इसके बाद सुशांत की बहन को फोन किया गया और फिर चाबी वाले को बुलाया गया।

करीब 4 घंटे बाद इन लोगों की मौजूदगी में ही शव को फंदे से नीचे उतारा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह साढ़े नौ से साढ़े दस बजे यानी एक घंटे के भीतर ही सुशांत ने सुसाइड किया।

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद