Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पंचकूला में एक कुख्यात गैंग के दो कथित शूटरों से मुठभेड़,पुलिस पर 5 गोलियां चलाईं, PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी • अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा
Himachal

हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा पलवल से तीन वांछित अपराधी गिरफ्तार दो पर है 20-20 हजार का ईनाम

May 30, 2020 03:56 PM

हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कसी जा रही नकेल के तहत जिला पलवल से 20-20 हजार के दो ईनामी बदमाशों सहित कुल तीन वांछित अपराधियों को काबू किया गया है। 
               हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किठवाड़ी निवासी सुनील और लोकेश तथा चांदहट निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। तीनों ने एक दर्जन से अधिक संगीन वारदातों को अंजाम दे रखा है।
               उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव किठवाड़ी निवासी संजय को गोली मारने वाले तीनों आरोपी किठवाड़ी पुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते मौके पर दबिश दी गई और तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। 
                 गहन पूछताछ सुनील ने बताया कि उसकी गांव संजय व उसके परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसको लेकर उसने लोकेश व अर्जुन के साथ 21 मई की रात को जान से मारने की नियत से संजय को गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में चांदहट थाना पुलिस ने संजय के भाई डिंगबर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। 
               आरोपी सुनील के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला करने, चोरी व मारपीट जैसे संगीन 9 व लोकेश के खिलाफ 6 मामले दर्ज है और इन पर 20-20 हजार का ईनाम भी घोषित है। आरोपियों को गहन पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया 

Have something to say? Post your comment
More Himachal News
हिमाचल प्रदेश: हणोगी टनल के अंदर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 8 घायल बाबा रामदेव को भ्रष्टाचार के खिलाफ करना चाहिए आंदोलन: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन ने शिमला में समारोह कर पत्रकारों को वितरित कीं एक्सीडेंटल इंशोरेंस पॉलिसियां
एम डब्ल्यू बी देगा हिमाचल के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी का तोहफा लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को शिमला में
हिमाचल: कांगड़ा जिले में भूकंप के तेज झटके हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 40 यात्री घायल हिमाचल: बब्बर खालसा ने ली नालागढ़ ब्लास्ट की जिम्मेदारी, FIR दर्ज शिमला के संजौली मस्जिद विवाद पर गठित संयुक्त समिति की आज होगी बैठक हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के झनियार गांव में भीषण आग, 5 से 7 घर जलकर राख हुए हिमाचल बस हादसे में 15 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख