Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा • हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन
Health

लेट ही नहीं, जल्दी सोने से भी हृदय रोग का खतरा

March 26, 2020 07:14 AM

COURTESY DAINIK BHASKAR MARCH 26

लेट ही नहीं, जल्दी सोने से भी हृदय रोग का खतरा

नींद अनियमित होने से हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है, हर रात कम से कम 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर डायबिटीज, स्ट्रोक और कार्डियोवेस्क्युलर की समस्या हो सकती है। जर्नल नेचर में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया, नींद की नियमितता और रेस्टिंग हार्ट रेट (आरएचआर) के बीच स्टडी में पाया गया, रोज सोने वाले समय से महज 30 मिनट बाद में सोने से रेस्टिंग हार्ट रेट आने वाले दिनों में उच्च हो जाता है। भारतीय मूल के अनुसंधानकर्ता व अमेरिका में नोट्रे डेम यूनिवर्सिटी के नीतेश चावला भी अध्ययन में शामिल रहे।
ऐसे किया अध्ययन : अनुसंधान करने वाली टीम ने चार साल तक 557 कॉलेज स्टूडेंट्स से डाटा एकत्र कर विश्लेषण किया। उन्होंने 2 लाख 55 हजार 736 स्लीप सेशन को रिकॉर्ड किया, जिसमें सोने के समय, नींद और रेस्टिंग हार्ट रेट को मापा गया। आश्चर्यजनक रूप से नियमित समय पर सोने वाले जब पहले सोए, तब भी आरएचआर बढ़ा हुआ मिला। आधे घंटे से ज्यादा समय पहले सोने से आरएआर में वृद्धि देखी गई।
इनके लिए समय पर सोना चुनौती
सोने की स्वस्थ आदत में 24 घंटे की बायोलॉजिकल रिदम, दवाएं और जीवनशैली की भी अहम भूमिका होती है। शिफ्ट में काम करने और अक्सर यात्रा करने वालों के लिए हर रात नियमित समय पर सोना चुनौती होती है

Have something to say? Post your comment