Thursday, October 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
Entertainment

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा ने परीक्षा देने वाले छात्रों को दी शुभकामनाएं

March 06, 2020 12:53 PM
फिल्म "छलांग" में एक साथ नज़र आने वाले राजकुमार राव और नुसरत भरूचा ने देश भर में परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए एक मनमोहक और प्रेरक वीडियो साझा किया है।

इससे पहले, हाल ही में रिलीज़ किये गए फिल्म के पोस्टर में स्कूली छात्र नज़र आये थे, जिसे देखकर तो यही लगता है कि बच्चे इस फिल्म की कहानी में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और इस वीडियो संदेश के माध्यम से दोनों कलाकार सभी छात्रों को परीक्षा के लिए प्रेरित करते हुए नज़र आ रहे हैं।

इस मजेदार वीडियो में, राजकुमार और नुसरत ने उस तनाव को संबोधित किया हैं जिससे प्रत्येक छात्र गुजरता है और साथ ही, उनके लिए कुछ टिप्स साझा की है ताकि वे तनाव का सामना कर सकें, आसानी से सीख सकें और उनमें से प्रत्येक को 'छलांग' लगाकर इस पड़ाव को पार करने के लिए प्रेरित करते हुए नज़र आ रहे है।
 
 
हरियाणा की पृष्ठभूमि पर स्थापित, अभिनेता राजकुमार फ़िल्म में अर्ध-सरकारी वित्त पोषित स्कूल में एक मोंटू नामक पीटी मास्टर की भूमिका निभा रहे हैं, वही नुसरत भरूचा फ़िल्म में नीलू नामक उनकी प्रेमिका के किरदार में नज़र आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि, "छलांग" राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता के साथ राजकुमार राव का पांचवां सहयोग होगा, जबकि लव सेक्स और धोका के बाद नुसरत भरूचा के साथ दूसरा सहयोग है।

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित "छलांग" अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है। फिल्म 12 जून 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। 
Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद