Friday, July 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरीमहेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेजवैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
Entertainment

बागी टाइगर ने अपने फैंस को दिया एक यादगार सरप्राइज

March 03, 2020 01:34 PM

जबकि सभी सितारे अपने प्रशंसकों से प्यार करते हैं और उन्हें स्पेशल सरप्राइज से आश्चर्यचकित करना उन्हें पसंद हैं, लेकिन शायद ही कभी आपने ऐसा देखा होगा जब कोई सितारा एक कदम आगे निकल कर अपने प्रशंसकों को रोमांचित महसूस करवाता है और वो भी अपने जन्मदिन पर! टाइगर श्रॉफ ने सोमवार को उनके साथ साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बागी 3 का थीम सॉन्ग लॉन्च करके अपना जन्मदिन मनाया है, लेकिन अभिनेता ने एक कदम आगे बढ़कर अपने उन प्रशंसकों को पूरी फिल्म दिखा दी जिन्होंने अभिनेता से फिल्म दिखाने का अनुरोध किया था!

इस इंडस्ट्री में बहुत कम समय में, अभिनेता के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत हो गयी है और सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम) पर उनके फैंस बेहद लॉयल है, खासकर युवाओं और बच्चों के बीच अभिनेता ख़ासा लोकप्रिय है। उनके फैनक्लब बेहद सक्रिय हैं और टाइगर के प्रोजेक्ट्स के बारे में खुद को अपडेट रखते हैं।

बीते दिन यानी सोमवार को उनके प्रशंसकों को मुंबई के जुहू पीवीआर में बागी 3 के थीम सॉन्ग लॉन्च के लिए आमंत्रित किया गया था। मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सहित फिल्म में टाइगर के बड़े भाई की भूमिका निभा रहे रितेश देशमुख भी उपस्थित थे। प्रशंसकों ने पहले उनकी फिल्म बागी 3 देखने की इच्छा जताई थी और टाइगर ने इसे आगे बढ़ाते हुए, निर्देशक अहमद खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला से अनुरोध किया था। दोनों सहमत हो गए और 30 मिनट में सिनेमाघर में ही प्रिंट तैयार किये गए। यह सब संभव हुआ क्योंकि टाइगर का जन्मदिन था। यह पहली बार है जब रिलीज़ होने के चार दिन पहले फ़िल्म का प्रीव्यू किया गया है और प्रशंसकों को दिखाया गया है।

इस इवेंट में प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर था। वही, रिलीज़ से चार दिन पहले, फ़िल्म को देखने वाले भाग्यशाली प्रशंसकों को यह फ़िल्म बेहद पसंद आई है। स्क्रीन पर स्टार को देखने के बाद, ऑडिटोरियम ताली और सिटी की आवाज़ से गूंज पड़ा था। प्रशंसक फिल्म के साथ- साथ अभिनेता की सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाए, जिसने इसे संभव बनाया है! फ़िल्म में विदेशों के सुंदर स्थानों पर फिल्माए गए दमदार एक्शन सीक्वेंस और टाइगर द्वारा किए गए सनसनीखेज स्टंट ने सभी प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

प्रोडक्शन के करीबी एक सूत्र ने बताया,“टाइगर के लिए उनके प्रशंसक, उनकी दुनिया है और वह उनकी इच्छा मानना चाहते थे क्योंकि वे उनकी फिल्म देखना चाहते थे। उनका प्यार टाइगर को ताकत देता है और अभिनेता को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। चूंकि यह उनका जन्मदिन था, इसलिए वे उन्हें पूरी फिल्म दिखाकर उन्हें सरप्राइज देना चाहते थे और जब अभिनेता ने उनकी प्रतिक्रियाएँ देखीं और यह देखा कि उन्हें बागी 3 कितनी पसंद आ रही है, तो टाइगर बेहद रोमांचित महसूस कर रहे थे! सभी को फ़िल्म बेहद पसंद आई!

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर