Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
 
Health

हमारी समझ से कहीं ज्यादा घातक हो सकता है कोरोना

February 16, 2020 05:22 AM

COURTESY NBT FEB 16

वुहान के अस्पताल में काम के बीच फुर्सत के कुछ पल• हॉन्ग कॉन्ग : दुनिया के कई देशों में फैले कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चेतावनी जारी कर चुका है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसका इलाज नहीं ढूंढा गया तो यह और ज्यादा तबाही मचा सकता है। कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या सार्स वायरस से मरने वालों की संख्या को पार कर चुकी है। सार्स वायरस से चीन में 747 मौतें हुई थीं। इस बीच हॉन्ग कॉन्ग यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने चेताया है कि अगर कोरोना वायरस को नहीं रोका गया तो यह दुनिया की 60 फीसदी आबादी को संक्रमित कर देगा। संक्रमित हर 100 में से 1 व्यक्ति की यह जान भी ले लेगा। अगर ऐसा हुआ तो कोरोना से करीब 5 करोड़ लोग अपनी जान गंवा देंगे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यह किस हद तक सच होगा इसके बारे में सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि हम अभी यह नहीं जानते कि कोरोना कितना खतरनाक है और कितने लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

दुनियाभर के कई देशों में 67 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 6 फरवरी के बाद से संक्रमण के मामलों में कमी आनी शुरू हुई है। (एनबीटी)

 
Have something to say? Post your comment