Wednesday, September 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
सवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ताहरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीआशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्माप्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को करेगा नमन हरियाणा-मुख्यमंत्रीहरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजीस्वस्थ नागरिक ही 'विकसित भारत' का सपना साकार कर सकते हैं - स्वास्थ्य मंत्रीअभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से होता है बच्चों का समग्र विकास– राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष
Entertainment

हैशटैग boycottHATE के साथ फ़िल्म "शिकारा"का नया पोस्टर हुआ रिलीज़

February 13, 2020 01:36 PM

विधु विनोद चोपड़ा की "शिकारा" कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी के साथ सही दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है। फिल्म के प्रति प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है जिसने निश्चित रूप से दर्शकों को जिज्ञासु कर दिया है। हमें एक बार फिर सोचने के लिए मजबूर कर देने के साथ, शिकारा ने एक नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है जिसमें नफ़रत को दूर करने की नसीहत दी गयी है।

पोस्टर में फिल्म के मुख्य कलाकार आदिल खान और सादिया को मुस्कुराते हुए दिखाया गया है। वैलेंटाइन डे के अवसर पर पोस्टर पर हैशटैग "boycottHATE" के साथ एक बहुत ही मजबूत संदेश दिया गया है जो निश्चित रूप से आपके दिन को अधिक खुशनुमा बना देगा।

मुख्य कलाकार आदिल खान और सादिया ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया है और लिखते है,"Love over hate ❤ @sadiaitis @vidhuvinodchoprafilms @foxstarhindi #shikara”

प्रभावशाली कहानी और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ विधु विनोद चोपड़ा की शिकारा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फ़िल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। 

शिकारा निर्देशक का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है और इस दमदार कहानी को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।

दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया ने इसे एक चर्चित फ़िल्म बना दिया है। शिकारा को इसकी मजबूत और भावनात्मक कहानी के लिए आलोचकों और दर्शकों द्वारा समान रूप से सरहाया जा रहा है, साथ ही प्रमुख अभिनेताओं आदिल खान और सादिया भी प्रशंसा का पात्र बने हुए है, जिन्होंने नवोदित होने के बावजूद अपने सराहनीय परफॉर्मेंस के साथ सभी का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए, शिकारा एक ऐसी फिल्म है जरूर देखना चाहिए और नए पोस्टर ने निश्चित रूप से प्यार के इस मौसम को अधिक खूबसूरत बना दिया हैं!  

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर