Tuesday, October 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति • हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित • जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंच मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज • टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Entertainment

विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म 'शिकारा' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज़

January 27, 2020 02:48 PM

'शिकारा' के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया, दूसरा ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जो 1989 की उन खतरनाक परिस्थितियों को दर्शाता है जब कश्मीरी पंडितों को कश्मीर छोड़ना पड़ा था। फ़िल्म का यह दूसरा ट्रेलर देखकर निश्चित रूप से आपके फिर से रोंगटे खड़े हो जाएंगे, जिसे फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा इस साल 7 फरवरी को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है।

निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर फ़िल्म का ट्रेलर पोस्ट किया है और लिखते है, “Aye vaadi shehzaadi, bolo kaisi ho, Kuchh barson se toot gaya hun khandit hun, Vaadi tera beta hun main Pandit hun
Watch #ShikaraTrailer2: http://bit.ly/Shikara_Official_Trailer2… #HumWapasAayenge #ShikaraTrailer #VidhuVinodChopra #Shikara @arrahman @foxstarhindi”.

ट्रेलर के पहले फ्रेम में ही वास्तविकता को सामने रखा गया है जहाँ एक ’फरमान’ के साथ कश्मीरी पंडितों को भूमि छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। प्रमुख अभिनेता आदिल खान और सादिया की सुकून भरी जिंदगी में हिंसा के दृश्य के साथ, दूसरे ट्रेलर में कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को सामने पेश किया गया है।

पहले ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही, फ़िल्म के विषय और कहानी के साथ जिज्ञासा अपने चरम पर है। 'शिकारा' में 1990 की घाटी से कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को उजागर किया गया है जिसे जगती और अन्य शिविरों के 40,000 असली प्रवासियों के साथ शूट किया गया है। यहीं नहीं, फिल्म में माइग्रेशन की वास्तविक फुटेज भी शामिल की गई है।

फ़िल्म शिकारा को समुदाय से लेकर उद्योग जगत की जानी मानी आवाज़, आलोचकों और दर्शकों तक सभी की अपार सराहना मिल रही हैं। ऐतिहासिक प्रासंगिकता को दर्शाने वाले दिन की 30वीं वर्षगांठ पर, फिल्म के निर्माताओं ने 19 जनवरी को नई दिल्ली में वास्तविक कश्मीरी पंडित शरणार्थियों के लिए फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था जिन्हें 1990 में बड़े पैमाने पर पलायन के दौरान अपने घरों को छोड़ना पड़ा था।

'शिकारा' के निर्माता, विधु विनोद चोपड़ा और राहुल पंडित प्रतिष्ठित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2020 में शामिल हुए और इस कार्यक्रम में एक विशेष पैनल चर्चा का हिस्सा बने थे। इस दौरान, पैनल के सदस्य वहाँ उपस्थित दर्शकों के साथ भी बातचीत करते नज़र आये।

यह फिल्म इसलिए भी खास है, जहां चार हजार असली कश्मीरी पंडितों ने 1990 की कश्मीरी घाटी के विघटन को रीक्रिएट करने के लिए फ़िल्म की शूटिंग की है। वास्तविक लोगों से वास्तविक कहानियों तक, ’शिकारा’ में सब कुछ वास्तविकता के बहुत करीब रखा गया है।

विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म "शिकारा" 7 फरवरी, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फ़िल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।  

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा