Monday, September 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई ,वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार – कहा, “हमारी दुनिया में सब सही, कांग्रेस के दिमाग में क्या चल रहा है वही जानेंपीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करनाहरियाणा में 7 IPS और 39 HPS अफसरों का ट्रांसफर, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCPदिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौतबिहार के जमुई में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, 6 पुलिसकर्मी घायल, 5 लोग गिरफ्तारदिल्ली: PM मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन के सत्र का उद्घाटनCM योगी का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Entertainment

फ़िल्म छपाक में मालती के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को मिल रही है खूब सरहाना

January 20, 2020 03:29 PM

इसमें कोई शक नहीं है कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी हालिया रिलीज़ "छपाक" अपने पहले पोस्टर रिलीज़ के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। वही, 10 जनवरी 2020 में रिलीज़ के बाद से, अभिनेत्री को इस तरह की फिल्म बनाने के लिए दर्शकों और आलोचकों ने समान रूप से सरहाना मिल रही है।

छपाक एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है और दीपिका पादुकोण ने जिस तरह से इस भूमिका को निभाया है उन्होंने हमारे दिलों को छू लिया है। यही वजह है कि अभिनेत्री के कमेंट सेक्शन में प्यार का सैलाब उमड़ पड़ा है,
निस्संदेह, छपाक एक मजबूत सामाजिक संदेश से लैस फिल्म है और एक ऐसी फिल्म है जिसे सभी को देखना और समझना चाहिए। फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के संघर्ष से जुड़े कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिससे हम अज्ञात थे। और इसलिए दीपिका पादुकोण को अपनी भूमिका के लिए दमदार प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही हैं।

हमने फिल्म के कई बीटीएस वीडियो देखे है, जिसमें दिखाया गया कि छपाक की पूरी टीम के लिए अपनी व्यक्तिगत भूमिकाएँ निभाना कितना मुश्किल था लेकिन सभी ने उम्दा अंदाज़ में इसे पर्दे पर उतारा है। निर्माताओं ने इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और हर चीज़ को पूरी तरह से तराशा गया है।

छपाक को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी एसिड की अवैध बिक्री के खिलाफ एक विशाल अभियान की घोषणा की है। यही नहीं, उत्तराखंड सरकार ने एसिड-अटैक सर्वाइवर के लिए एक मासिक पेंशन योजना की घोषणा कर दी है। विभिन्न राज्य फिल्म की रिलीज के बाद अपना सकारात्मक योगदान दे रहे हैं और यह उपलब्धि फिल्म के लिए किसी जीत से कम नहीं है!

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म "छपाक" 10 जनवरी 2020 में रिलीज हो चुकी है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।  

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर