Monday, October 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान • अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी • सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का किया दौरा • नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन • सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम
Entertainment

रिलीज़ से 3 दिन पहले, 'जय मम्मी दी' का नया रोमांचक पोस्टर हुआ रिलीज़

January 14, 2020 12:23 PM

फिल्म अब अपनी रिलीज़ से चंद दिनों की दूरी पर है और ऐसे में 'जय मम्मी दी' की टीम प्रचार में व्यस्त है जहाँ फिल्म की  प्रमुख जोड़ी सनी सिंह और सोनाली सैगल शहरों में अपनी फिल्म  का प्रचार कर रही है।

सनी और सोनाली के बीच की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी दिखाई देती है और उसी की गवाही 'जय मम्मी दी' का हालिया पोस्टर है जिसे रिलीज से पहले शेयर किया गया है।

पोस्टर में, सनी सिंह और सोनाली सैगल प्यार में डूबे दिखाई रहे हैं और दोनों की मम्मी उन पर जासूसी करते हुए नज़र आ रही है जिसने दर्शकों को अधिक उत्साहित कर दिया है।

जय मम्मी दी के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा :,"Dil Khol Ke Pyaar Karein, Darwaje Khol Ke Nahi.  
#JaiMummyDi releasing this Friday in cinemas near you! "

यह आगामी मॉम-कॉम सनी और सोनाली के बीच रोमांस की चुटकी के साथ हँसी से भरपूर होने वाली है। साथ ही, पूनम ढिल्लन और सुप्रिया पाठक के बीच की खट्टी- मीठी केमिस्ट्री भी बेहद प्रॉमिसिंग नज़र आ रही है।

यही नहीं, फ़िल्म के मज़ेदार ट्रेलर पर शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, जय मम्मी दी के गाने भी दर्शकों के बीच धूम मचा रहे हैं।

"जय मम्मी दी" नवजोत गुलाटी द्वारा लिखित और निर्देशित है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 17 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर