Monday, September 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत • लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा • वोट चोरी’ के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कर रहे प्रहार • 3 IAS अधिकारियों के तबादले एवं पोस्टिंग ऑर्डर्स जारी • चंडीगढ़: एक बार फिर भेजा गया धमकी भरा ईमेल , ईमेल में भाजपा के कई दफ्तरों को उड़ाने की दी गई धमकी, पंजाब में भाजपा का समर्थन न करने की बात कही गई ई मेल में बब्बर खालसा का जिक्र किया गया, पंचकूला में स्कूलों को उड़ाने की धमकी • महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू
Bachon Ke Liye

जाली इनपुट टैक्स क्लेम में बायर को भी होगी जेल

January 14, 2020 06:39 AM

COURTESY NBT JAN 14
[ दीपशिखा सिकरवार | नई दिल्ली ]

बजट में सरकार इनपुट टैक्स क्रेडिट के जाली क्लेम को गुड्स और सर्विसेज प्राप्त करने वालों के लिए भी एक गैर जमानती अपराध बना सकती है। इसके लिए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कानून को कड़ा किया जाएगा। टैक्स चोरी को रोकने के लक्ष्य के तहत ऐसे क्लेम करने वाले CXO, डायरेक्टर्स और कर्मचारियों को भी दंडित करने का प्रावधान किया जा सकता है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया, 'इनपुट टैक्स क्रेडिट के फ्रॉड को रोकने के लिए कानून में संशोधन करने का प्रस्ताव दिया गया है।' 5 करोड़ रुपये की लिमिट जमानती अपराध के लिए लागू होगी। इससे अधिक रकम से जुड़ा अपराध गैर जमानती होगा। यह कड़ा प्रावधान गुड्स और सर्विसेज के सप्लायर्स के लिए पहले से लागू है। लेकिन इसका दायरा बढ़ाकर इसमें इस तरह के फ्रॉड से जुड़े बायर्स को भी शामिल करने का प्रस्ताव है। GST एक्ट के सेक्शन 122 और 132 में प्रस्तावित संशोधनों को लॉ कमेटी और GST काउंसिल से स्वीकृति मिल गई है। मौजूदा प्रावधानों में ऐसी टैक्स चोरी से निपटने के लिए विशेष उपाय नहीं हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकार का मानना है कि इस तरह के जाली क्लेम से फायदा लेने वालों को समान तौर पर दंडित किया जाना चाहिए

Have something to say? Post your comment