Monday, November 02, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज के आधुनिक युग में भी उतने ही प्रासंगिक: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी • हरियाणा दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत ,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस समारोह में की शिरकत • पंचकूला सरकारी की 2 जेबीटी टीचर्स सस्पेंड, स्कूल में छोटी बच्ची को एक बच्चे ने बुरी तरह पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा आगमन, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत • भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, लोकतंत्र पर अपने ही हमले से जनता का ध्यान भटकाने की एक कवायद मात्र है! • दुबई में महाराजा अग्रसेन जयंती एवं उत्सव में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत, दुबई एयरपोर्ट पर अग्रवाल समाज के बंधुओं ने किया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत
Entertainment

कबीर खान ने अपने आगामी शो 'द फॉरगॉटन आर्मी' में कुछ वास्तविक फुटेज का किया है इस्तेमाल

January 13, 2020 06:00 PM

अमेजन प्राइम वीडियो की 'द फॉरगोटेन आर्मी - अज़ादी के लिए' में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई वाली भारतीय राष्ट्रीय सेना से परिचित करवाया जाएगा, एक ऐसी भारतीय सैन्य विंग जो सिंगापुर के पतन के बाद युद्ध के भारतीय कैदियों द्वारा गठित है। चूंकि कहानी का एक बड़ा हिस्सा 1940 के दशक के सिंगापुर पर आधारित है, ऐसे में निर्देशक कबीर खान द्वारा मुंबई में द्वीप शहर के कुछ हिस्सों को रीक्रिएट किया गया है।

निर्देशक कबीर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साझा किया कि उन्होंने सिंगापुर के सिटी हॉल को मुंबई में कैसे रीक्रिएट किया था। "जबकि हमने वर्तमान सिंगापुर के दृश्यों की शूटिंग उसी देश मे की है, लेकिन पुराने सिंगापुर की भव्यता को मुंबई में रीक्रिएट करना पड़ा था। हमने ऐसा अभिलेखीय फुटेज और अत्याधुनिक तकनीक की मदद से किया है, "निर्देशक ने गर्व से साझा किया। कबीर ने आगे बताया कि उनकी टीम ने प्री-प्रोडक्शन के हिस्से के रूप में उपलब्ध फुटेज को भी खंगाला है। "सच कहूँ तो, हमने शो में उन कुछ वास्तविक फुटेज का उपयोग किया है।"

बोस की बहादुर सेना की यह कहानी नेता के प्रतिष्ठित भाषण, "तुम मुझे खून दो" के उल्लेख के बिना अधूरी होगी। सिंगापुर का सिटी हॉल इस ऐतिहासिक भाषण का गवाह था, ऐसे में मुंबई के फिल्म सिटी में इसका पुर्ननिर्माण किया गया था। कबीर खान कहते है,"मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि मैं सिंगापुर की प्रतिष्ठित जगहों को फिर से बनाऊं और उन घटनाओं का एक प्रामाणिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करूं। हमने कई रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों की शूटिंग की है जैसे कि जापानी द्वारा साइकिल पर ब्रिटिश सेना पर हमला बोलना, और सिंगापुर सिटी हॉल से मार्च निकाल रहे 30,000 सैनिकों ने अपनी राइफलें उठाते हुए 'जय हिंद' के नारे लगाए थे। हमने सिंगापुर में INA स्मारक पर भी शूटिंग की है। अधिकांश सेट ब्लूप्रिंट की मदद से बनाए गए थे और VFX के साथ उन्हें आगे बढ़ाया गया है। हमारे साथ लगभग 900 लोग चौबीसों घंटे काम करते थे।" 

यह श्रृंखला उन स्वतंत्रता सेनानियों की अनकही कहानी है जिन्होंने भारत की आजादी के लिए मुश्किलों और गोलियों से संघर्ष की जंग लड़ी थी। 'द फॉरगॉटन आर्मी - अजादी के लिए' दर्शकों को उस दौर में वापस ले जाएगी, जहाँ भारतीय स्वतंत्रता ने संघर्ष की लड़ाई लड़ी थी और 55,000 सैनिकों के बलिदान ने हमारी स्वतंत्रता में योगदान दिया था।

अनुभवी फिल्म निर्माता कबीर खान द्वारा निर्मित और निर्देशित, 'द फॉरगॉटन आर्मी - आज़ादी के लिए' 24 जनवरी 2020 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।  

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा