Monday, November 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• शहीद स्मारक में ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क एंट्री : विज • हर खबर के ब्यूरो हेड चीफ़ एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा सभी पत्रकारों ने नमः आँखों से चंडीगढ़ प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि अर्पित की गई • सीनियर HCS अफसर कैप्टन मनीष लोहान को हरियाणा सरकार ने एक और कार्यभार सौंपा! • हर खबर के ब्यूरो हेड एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा कल दोपहर 2.30 पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित होगी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्व. काशी बाई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित • विष्णु दत्त का धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 के लिए चयन • हरियाणा के जे.सी. बोस विश्वविद्यालय और रोमानिया की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ क्लुज-नापोका के बीच ड्यूल डिग्री और यूरोपियन मोबिलिटी पर सहमति • विकास कार्यों के टेंडर में तेजी के लिए अलग कॉरपोरेशन बनाया जाए: मुख्यमंत्री
Himachal

हिमाचल:किन्नौर में तापमान माइनस 20 डिग्री,जम गई नाको झील व झरना

December 29, 2019 03:32 PM

इन दिनों किन्नौर जिला भयंकर शीतलहर की चपेट में है। किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में नदी, नाले समेत झील व झरने तक जम गए हैं। समुद्र तल से 3360 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नाको झील पूरी तरह से जम चुकी है। एनएच-5 रिकांगपिओ से काजा जाने वाले सड़क पर पानी बर्फ की सिल्लियों में तब्दील हो गया है।

किन्नौर के ऊपरी क्षेत्र में बहने वाली स्पीति नदी के दोनों छोर भी इन दिनों जम चुके हैं। कई स्थानों पर 20 से 25 फीट ऊंची बर्फ की दीवारें बन गई हैं। घरों के अंदर रसोई में रखा खाद्य तेल भी जम चुका है। यहां रहने वाले लोग दिन ढलते ही अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

इन दिनों नाको क्षेत्र का न्यूनतम तापमान माइनस 15 से 20 डिग्री है। दिन के समय में भी शीतलहर चल रही है। जिस कारण यहां का ठंड खून जमा देने जैसी है। कई स्थानों पर तो दिन में ही सड़क मार्गों पर पानी के जमने से वाहन दुर्घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है।

लाहौल और स्पीति जिले में केलांग और किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 11.5 और माइनस 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। चंबा जिले के डलहौजी में तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मनाली में यह 26 डिग्री था। धर्मशाला में रात का तापमान 2.2 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार 30 व 31 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार है

Have something to say? Post your comment
More Himachal News
हिमाचल प्रदेश: हणोगी टनल के अंदर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 8 घायल बाबा रामदेव को भ्रष्टाचार के खिलाफ करना चाहिए आंदोलन: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन ने शिमला में समारोह कर पत्रकारों को वितरित कीं एक्सीडेंटल इंशोरेंस पॉलिसियां
एम डब्ल्यू बी देगा हिमाचल के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी का तोहफा लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को शिमला में
हिमाचल: कांगड़ा जिले में भूकंप के तेज झटके हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 40 यात्री घायल हिमाचल: बब्बर खालसा ने ली नालागढ़ ब्लास्ट की जिम्मेदारी, FIR दर्ज शिमला के संजौली मस्जिद विवाद पर गठित संयुक्त समिति की आज होगी बैठक हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के झनियार गांव में भीषण आग, 5 से 7 घर जलकर राख हुए हिमाचल बस हादसे में 15 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख