Tuesday, October 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई • गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे • सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग • असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान • अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई
Sports

हैदराबाद:T20 में भारत ने वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से हराया

December 06, 2019 10:29 PM

हैदराबाद में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. केएल राहुल और विराट कोहली के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के दिए 208 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर लिया. टी-20 में यह भारत द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है. इससे पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 207 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.

वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 207 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 208 रनों का टारगेट दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बना लिए. विराट कोहली ने 50 गेंद पर 94 और लोकेश राहुल ने 62 रन की पारी खेली. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ये लगातार सातवीं जीत है. पिछली बार टीम इंडिया 2017 में हारी थी. सीरीज का दूसरा मैच 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा.

रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए. खैरी पिएरे की गेंद पर हेटमेयर ने उनका कैच लिया. राहुल ने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की. लोकेश राहुल 62 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें खैरी पियरे ने पोलार्ड के हाथों कैच कराया.

भारत के सामने 208 का टारगेट

वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 207 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 208 रनों का टारगेट दिया. वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमेयर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. इसके अलावा कीरोन पोलार्ड ने 37 और इविन लुईस 40 रनों की पारी खेली.

Have something to say? Post your comment
More Sports News
एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत 10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को किया पस्त