Thursday, September 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस और 6 HCS अधिकारियों का किया तबादला, आदेश जारी हुएएसजीएसटी संग्रह में हरियाणा ने देशभर में दर्ज की सर्वाधिक वृद्धिइनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला एक महत्त्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुएहरियाणा विधानसभा मानसून सत्र 2026 के तृतीय दिन सदन की कार्यवाही जारी पीएम मोदी का सोने पर सबसे बड़ा संदेश- जरूरत नहीं है तो गोल्ड खरीदने की भी जरूरत नहींमेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का हरियाणा सरकार ने किया विरोध: ऊर्जा मंत्री अनिल विजखिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम आज दुनिया के सामने – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Entertainment

हरियाणा की फिल्म नीति को फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से प्लेटफॉर्म मिला

November 24, 2019 07:51 PM

गोवा में चल रहे इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल -2019 में हरियाणा फिल्म उद्योग के मामले में बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ मंझले व छोटे निर्माताओं को भी भा रहा है। पहली मर्तबा फिल्म फेस्टिवल में प्रतिभागी बने हरियाणा को लेकर फिल्मी जगत के लोग काफी क्रेजी नजर आ रहे हैं। यहां आपको बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत एनएफडीसी की ओर से पांच दिवसीय फिल्म बाज़ार का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में देश व विदेश के फिल्ममेकर भाग ले रहे हैं, अनेक राज्यो के साथ हरियाणा ने पहली बार फिल्म बाज़ार में भागेदारी कि है। हरियाणा की फिल्म नीति को फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से प्लेटफॉर्म मिला है।
बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ मंझले व छोटे फिल्म निर्माता भी बाजार में खासतौर पर स्थापित किए गए हरियाणा के फिल्म पॉलिसी कार्यालय में मौजूदा फिल्म पॉलिसी तथा फिल्म शूटिंग को लेकर सरकार की ओर से किए गए सुविधाकरण की जानकारी ले रहे हैं। शनिवार को फिल्म बाजार में मौजूद प्रसिद्ध साइन अभिनेता कबीर बेदी को हरियाणा की तरफ से कला एवम् सांस्कृतिक विभाग के निदेशक येशेंदर सिंह ने प्रदेश कि फिल्म पॉलिसी कि चर्चा की। कबीर बेदी ने पॉलिसी की सरहाना करते हुए कहा कि वे जल्द ही हरियाणा में कोई प्रोजेक्ट लेकर आएंगे। यशेंदर सिंह ने नॉलेज सीरीज सेशन में विशेष रुप से पहुंचे प्रख्यात निर्माता-निर्देशक राहुल रवेल को भी हरियाणा में फिल्म शूटिंग व फिल्मांकन के अन्य कार्यों के लिए आमंत्रित किया। लव स्टोरी, बेताब, अर्जुन पंडित व जी बोले सो निहाल सरीखी हिट फिल्में देने वाले रवेल ने प्रदेश की फिल्म पॉलिसी में खासी रुचि दिखाई व पॉलिसी की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा भी की।
उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि फिल्मों का सफरनामा अब छोटे गांव व शहरों तक भी पहुंचा है। साथ ही हरियाणा के प्रयासों की सराहना भी की। प्रदेश में फिल्म शूटिंग के लिए किए गए सुविधा करण के कारण भी फिल्मी जगत के अनेक निर्माता उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस अवसर डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार , एस आर गोदारा भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर