Wednesday, July 29, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकतहरियाणा के राष्ट्रीय सचिव भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ ने आज अपनी किताब "GIVE YOUR BEST" के 2nd ऑडिशन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए,साथ में डॉ संजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक,संजय आहूजा, सह संयोजक विशेष रूप से मौजूद रहेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दिल्ली में की मुलाकातहरियाणा कैबिनेट बैठक में 26 में से 22 एजेंडे पास,प्रॉपर्टी टैक्स पर नया फार्मूला लागू, अग्निवीरों को 20 फीसदी रिजर्वेशन; EV खरीद पर 100% तक छूटप्रदेश में खुलेंगे 700 वीटा बूथ — मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सभी विभागों को उपलब्ध मानव संसाधन का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठकमुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
Entertainment

हरियाणा में देश के निर्माताओं के साथ अनेक विदेशी निर्माताओ ने भी काम करने की इच्छा जाहिर की

November 24, 2019 07:50 PM

 हरियाणा में फिल्म उद्योग की संभावनाओं को गोआ में चल रहे इंडियन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में केवल राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। फेस्टिवल में पहली बार फिल्म बाज़ार में भागीदारी बने हरियाणा में देश के निर्माताओं के साथ अनेक विदेशी निर्माताओ ने भी काम करने की इच्छा जाहिर की है। फिल्म बाज़ार से पहुंचे निर्माता रिचर्ड शर्की ने हरियाणा में शूटिंग के लिहाज से विभिन्न लोकेशन की जानकारी हरियाणा के फिल्म ऑफिस में पहुंच कर ली। उन्होंने कहा की वे अच्छी लोकेशन और दिल्ली के नजदीक होने कारण कोशिश करेंगे कि अपना कोई प्रोजेक्ट हरियाणा में भी करें। स्वीडन से पहुंची गेलेन हराल्ड ने भी हरियाणा कि संस्कृति में अपनी रूचि दिखाई और कहा कि वे पिछले कई सालों से फिल्म बाज़ार में आ रही है। इस बार फेस्टिवल में हरियाणा की भागीदारी देख कर अच्छा लगा है, फिल्म पॉलिसी से वे प्रभावित हैं वे भी भविष्य में हरियाणा को फोकस रखते हुए फिल्म से सबंधित काम प्रदेश में करेंगी। इसके अलावा देश के विभिन्न भागों से आए खास तौर पर मुंबई से पहुंचे निर्माताओं ने हरियाणा में फिल्मांकन को लेकर खासी रूचि दिखाई।
फिल्म बाज़ार के अंतिम दिन सूचना एवम् प्रसारण मंत्रालय की सयुक्त सचिव व एनएफडीसी की प्रबंध निदेशक टीसीए कल्याणी ने भी फिल्म बाज़ार में हरियाणा के फिल्म कार्यालय में पहुंचकर प्रदेश की फिल्म पॉलिसी को फिल्म बाज़ार में मिल रहे रिस्पॉन्स पर चर्चा की। उन्होंने कहा की केंद्रीय स्तर पर भी फिल्म परमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा हरियाणा में फ़िल्म उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं, उन्हें भी फेस्टिवल के माध्यम से जानकारी मिली है कि पहली बार भागीदारी करने के बावजूद हरियाणा को अच्छा रिस्पॉ्स मिला है यह सकारात्मक संदेश है।
कला एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक यशेन्द्र सिंह ने भी नॉलेज सीरिज में पहुंचे फिल्मी जगत के अनेक प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर हरियाणा में फिल्म फ्रेंडली स्टेट के साथ साथ फिल्म पॉलिसी की चर्चा की। उन्होंने फेस्टिवल में कला केंद्र में भी पहुंचकर फिल्मी जगत से पहुंचे लोगों से भी मुलाकात कर उन्हें हरियाणा में काम करने के लिया आमन्त्रित किया। गौरतलब है कि गोआ में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में विभाग के निदेशक यशेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप निदेशक नीरज कुमार व डॉ साहिब गोदारा फेस्टिवल में शिरकत के रहें हैं।

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर