Monday, February 02, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बातपंजाब सरकार ने बजट सत्र के लिए अमृतपाल की रिहाई पर लगाई रोकभारत के लिए अमेरिका ने कम किया आयात शुल्क, 25% से घटकर 18% हुआ टैरिफकैबिनेट ने हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम, 2018 में संशोधनों को मंजूरी दीहरियाणा कैबिनेट ने मौजूदा एमएसएमईज़ और अनधिकृत औद्योगिक क्लस्टर्स को लाभ पहुंचाने हेतु एचईईपी-2020 में संशोधनों को दी मंजूरीहरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन रूल्स 2016 में संशोधन को कैबिनेट ने दी मंज़ूरीहरियाणा मंत्रिमण्डल ने स्क्रूटनी फीस, लाइसेंस फीस और इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में बदलाव को दी मंज़ूरीआवासीय क्षेत्रों में हेल्थकेयर को बढ़ावा: हरियाणा ने रिहायशी प्लॉट में नर्सिंग होम के लिए पॉलिसी को मंजूरी दी
 
Entertainment

मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने बम्पर दिवाली के लिए हाउसफुल 4 को कहा धन्यवाद

November 01, 2019 02:49 PM

फ़िल्म "हाउसफुल 4" अब गुरुवार के दिन अच्छे प्रदर्शन के साथ 150 करोड़ क्लब में प्रवेश करने के लिए तैयार है और बॉक्स ऑफिस पर एक सुपर-डुपर हिट फ़िल्म के रूप में अपनी जगह बनाने की राह पर है। यह फिल्म संपूर्ण हाउसफुल फ्रैंचाइजी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जबकि "हॉउसफुल 4" को सिनेमाघरों में आये अभी सिर्फ़ एक हफ़्ता ही हुआ है।

फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने मिल रही है और बॉक्स ऑफिस नंबर निश्चित रूप से इस बात को सही ठहराते हैं कि फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख रही है बल्कि दर्शक भी पागलपंती से भरपूर इस कॉमेडी फ़िल्म का आनंद ले रहे हैं।

फिल्म बिरादरी के जाने-माने डिस्ट्रीब्यूटर्स ने साझा किया है कि हाउसफुल की यह चौथी फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है क्योंकि फिल्म देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे है।

हाउसफुल 4 के ड्रीम रन पर रोशनी डालते हुए, सिनेपोलिस इंडिया के सीईओ, श्री देवांग संपत कहते है, "हाउसफुल 4 ने अब तक हमारे प्लेक्स में शानदार प्रदर्शन किया है। प्री-दिवाली वीकेंड के दौरान भी फ़िल्म ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन सोमवार से रफ़्तार पकड़ने के बाद, इस सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। सिनेपोलिस में 385 स्क्रीनों पर, हमने लगभग मिलियन से अधिक कमाई कर ली हैं और यह अभी दोगुना होने की उम्मीद है। अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं और इसी के साथ उनकी उपलब्धियों में एक और फ़िल्म का नाम जुड़ गया है। फिल्म दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की जा रही है और अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है; जिसे देखकर यही लग रहा है यह फ़िल्म लंबे समय तक अपना दबदबा कायम रखने वाली है।"

हाउसफुल 4 को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए, आईनॉक्स के मुख्य प्रोग्रामिंग ऑफिसर राजेंद्र सिंह जियाला कहते है,"हाउसफुल 4 को आईनॉक्स के सभी प्लेक्स में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसे सभी आयु वर्ग विशेषकर पारिवारिक दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है, जिन्होंने इसका तहे दिल से स्वागत किया है। इस दिवाली हम इससे ज़्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते थे क्योंकि इस फ़िल्म ने हमें एक बार फिर से यह विश्वास दिला दिया है कि कॉमेडी फिल्में त्योहारों के मौसम के लिए परफ़ेक्ट हैं। अक्षय कुमार का ड्रीम रन बॉक्स ऑफिस पर जारी है।"

पीवीआर पिक्चर्स के सीईओ कमल जियानचंदानी ने यह स्वीकार किया हैं कि हाउसफुल 4 के साथ इस साल की दिवाली में सिनेमाघरों में हँसी के ठहाकों की गूंज थी। "यह दिवाली सही मायने में हॉउसफुल 4 वाली थी! हमने अपने प्लेक्स में इससे पहले कभी भी ग्रुप की इतनी बड़ी मात्रा में बुकिंग नहीं देखी है। शुक्रवार को अपनी शुरुआत से ले कर इसने सोमवार, मंगलवार को कई गुना वृद्धि की है और अब भी वीक डेज़ में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है! हाउसफुल 4 इस सीज़न में बच्चों की पसंदीदा फिल्म बन गई है जो इस कॉमिक फ़िल्म को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। हम साजिद नाडियाडवाला, फॉक्स स्टार स्टूडियोज को इस सफलता के लिए बधाई देते हैं और अक्षय कुमार के जादुई टच ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है! ”, उन्होंने कहा।

डिस्ट्रीब्यूटर्स को निश्चित रूप से लगता है कि हाउसफुल 4 इस दिवाली सीजन के दौरान बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता के साथ हिट रही है।

"हाउसफुल 4" साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सिनेमाघरों में शानदार कमाई के साथ धूम मचा रही है।

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, बेहोश होकर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती ईशा देओल बोलीं- धर्मेंद्र के निधन की खबरें गलतः उनकी हालत स्थिर, रिकवर कर रहे; राजनाथ ने पहले शोक जताया, फिर पोस्ट हटाई महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले TV और फिल्म अभिनेता पंकज धीर का निधन ऑस्कर विनर हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन का 79 साल की उम्र में निधन