Thursday, October 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा • धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ • कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस
Sports

देश में पहली बार होगा डे-नाइट टेस्ट मैच, टीम इंडिया से कोलकाता में खेलेगी बांग्लादेश टीम

October 29, 2019 07:21 PM

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अगले महीने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिन-रात का टेस्ट खेलने के लिए राजी हो गया है. बांग्लादेश टीम के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा, 'ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत के खिलाफ एक बड़ा मैच होगा. यह शानदार अवसर है. भारत ने भी अब तक दिन-रात का टेस्ट नहीं खेला है. यह दोनों टीमों के लिए नया है और दोनों को एक-दूसरे के करीब लाएगा.' कोलकाता टेस्ट 22 नवंबर से खेला जाएगा.

यह भारत का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच होगा. साथ ही यह भारत में खेला जाने वाला पहला दिन-रात का टेस्ट होगा. भारतीय टीम हालांकि इससे पहले दिन-रात के टेस्ट मैच को लेकर राजी नहीं थी.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालने के बाद दिन-रात का टेस्ट खेलने को लेकर कप्तान विराट कोहली को मना लिया था. इसके बाद गेंद बीसीबी के पाले में गई थी. बीसीबी ने मंगलवार को बीसीसीआई के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया.

गांगुली ने हमेशा से पिंक बॉल क्रिकेट की वकालत की है. वह 2016-17 में जब तकनीकी समिति के सदस्य थे, तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी पिंक बॉल के उपयोग की सिफारिश की थी. गांगुली ने उसी समय दिन-रात के मैच की वकालत की थी.

गांगुली का मत है कि दिन-रात के टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट को अधिक से अधिक दर्शक मिल सकेंगे. अभी दक्षिण अफ्रीका के साथ रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद भारतीय कप्तान कोहली ने दर्शकों की कम संख्या को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. कोहली ने इसके बाद भारत में पांच टेस्ट सेंटर बनाए जाने की बात कही थी. बांग्लादेशी टीम बुधवार को भारत पहुंच रही है. वह भारत के साथ तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी.

Have something to say? Post your comment
More Sports News
एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत 10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को किया पस्त