Wednesday, July 01, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
9 दिन में किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 9,000 करोड़, तेलंगाना सरकार का ऐलान19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपयेनायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती कीआज से देशभर में लागू होगा G-RAMG एक्टधन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले - "बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकताहरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'अनुराग रस्तोगी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन,बतौर चीफ सेक्रेटरी लगातार दूसरा एक्सटेंशन मिला* *31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद परअंबाला में 7 घंटे से बोरवेल में फंसा बच्चा: कैमरे में हाथ नजर आया; बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत, सेना ने टेंट लगाया
Entertainment

फ़िल्म "इत्तेफाक" 25 अक्टूबर 2019 को चीन में होगी रिलीज़

October 18, 2019 04:12 PM

फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में है।

फ़िल्म "इत्तेफाक" पहली बार निर्देशन की दुनियां में कदम रखने वाले अभय चोपड़ा द्वारा निर्देशित एक मर्डर मिस्ट्री है जो इसी नाम से प्रसिद्ध 1960 के क्लासिक के समकालीन अनुकूलन है। फिल्म भारत में तीन प्रमुख स्टूडियो, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, बीआर स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस का सहयोगी प्रोजेक्ट है।

यह फ़िल्म 100 मिनट की एक जबरदस्त थ्रिलर है और दो संदिग्ध विक्रम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) जो कि एक प्रशंसित लेखक है और माया (सोनाक्षी सिन्हा) जो एक युवा गृहिणी है इनके इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों के पास उस भयंकर रात में घटी घटना की अपनी एक कहानी है लेकिन सच्चाई तो सिर्फ़ एक ही हो सकती है! इसलिए इस रहस्य को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर देव (अक्षय खन्ना) मैदान में उतरते है, जिन्हें फिल्म में अपने अभिनय के लिए काफी सरहाया गया था।

निर्देशक अभय चोपड़ा कहते है,“इत्तेफाक ने भारत में शानदार प्रतिक्रिया हासिल की है और अब हम इसे चीन में दर्शकों के सामने पेश करने के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में इस कहानी को नए दर्शकों के सामने पेश करने में सक्षम होना एक सम्मान की बात है। सिनेमा में भाषाओं और संस्कृतियों को पार करने की क्षमता होती है, हमें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और हम अधिक लोगों का मनोरंजन के लिए तत्पर है।"

इत्तेफाक भारत में 3 नवंबर, 2017 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म की रहस्यमयी शैली को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने इसे लगभग 100 मिनट की थ्रिलर बनाने में कड़ी मशकत की है। फ़िल्म के लिए ‘Say No To Spoilers' नामक अभियान शुरू किया गया था, जिसने सभी को फिल्म का अंत किसी के सामने न कहने के लिए प्रोत्साहित किया था ताकि हर कोई इसके दिलचस्प अंत के रहस्य / खुलासा का आनंद ले सके। इसके अलावा, पहली बार फिल्म के मुख्य कलाकारों को प्रचार में शामिल नहीं किया गया था ताकि किरदार और कहानी के आसपास के रहस्य को बरकरार रखा जा सके।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, बीआर स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इत्तेफाक 25 अक्टूबर 2019 को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर