Saturday, June 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार दिनांक 22 तारीख को 11:00 बजे हरियाणा सिविल में होगीचंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थीपंचकूला:केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब ने प्रेसवार्ता कीनोएडा: सेक्टर-50 स्थित सोसायटी की चौथी मंजिल पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर टीमदिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौतमोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रेसवार्ता करेंगेमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सांसद कंगना रनौत ने की मुलाकात, दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में की शिष्टाचार भेंटरोहतक हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया दुख, हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदनाएं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की करी कामना,मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री ने 10 लाख की अनुग्रह राशि और हादसे में घायल परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की करी घोषणा
 
Entertainment

हॉउसफुल 4 की टीम और मीडिया ने इन मनोरंजक गेम्स के साथ ट्रैन में बिताया वक़्त

October 17, 2019 03:27 PM

हॉउसफुल 4 की टीम जो अपनी फिल्म के प्रचार के लिए मीडिया के साथ एक्सप्रेस ट्रेन में देश की राजधानी का रुख कर रही है, उन्होंने मीडिया का मनोरंजन करने का एक नया तरीका ढूंढ निकाला है। फ़िल्म की संपूर्ण स्टारकास्ट मीडिया के साथ गेम खेलते हुए इस सफ़र का आनंद ले रही है और निस्संदेह यह सफ़र मस्ती-मज़ाक के साथ 'हाउसफुल' रहा है!

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा और बॉबी देओल सहित वार्धा नाडियाडवाला ने मीडिया के साथ हाउसी और अंताक्षरी जैसे गेम के साथ अपने इस सफ़र को अधिक मनोरंजक बना दिया है।

हाउसफुल 4 के कलाकारों ने अपनी फिल्म का प्रचार बड़े ही अनोखे तरीके से शुभारंभ किया है, जहाँ पूरी टीम फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई से दिल्ली तक एक विशेष ट्रेन में सफ़र कर रही है। टीम ने मुंबई से राजधानी तक ट्रेन की सवारी के माध्यम से मीडिया के साथ अधिक घुलमिलने के लिए अपनी प्रमोशनल एक्टिविटी को कूल तरीके से शुरू किया है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।

राष्ट्र के इतिहास में पहली बार, भारतीय रेलवे अपनी सेवाओं में एक नया और दिलचस्प बदलाव ले कर आये है। रेलवे का सबसे पुराना नेटवर्क, भारतीय रेलवे ने अपने 'प्रमोशन ऑन व्हील्स' का उद्घाटन किया है, जो एक नया कांसेप्ट है और आज आगामी फिल्म हाउसफुल 4 की पूरी कास्ट के साथ मुंबई से दिल्ली मार्ग पर प्रचार के लिए के लिए तैयार है।

अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े अभिनीत मल्टी-स्टारर फिल्म एक प्रफुल्लित करने वाली रोलर कोस्टर की सवारी है जो आज 'प्रमोशन ऑन व्हील्स' के साथ नए अंदाज में फ़िल्म के प्रचार करने वाली पहली फ़िल्म है।

"हाउसफुल 4" साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हँसी के पटाख़े फोड़ने के लिए तैयार है। हाउसफुल 4 भारतीय रेलवे के साथ मुंबई से राजधानी शहर तक एक अनोखी ट्रेन यात्रा के लिए उत्साहित है। ट्रेन की यह सवारी हाउसफुल 4 की संपूर्ण कास्ट और मीडिया को पागलपन से भरपूर सफर पर ले कर जाएगी, ठीक उसी तरह, जिस तरह यह फिल्म 25 अक्टूबर को अपनी रिलीज के साथ दर्शकों को हँसी से भरपूर एक सफ़र ले जाने के लिए तैयार है !

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर