Thursday, November 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा • समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत • असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगमः सांसद संजय भाटिया • पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी
Entertainment

जब यो यो हनी सिंह को हॉन्ग कॉन्ग में फैंस ने घेरा!

October 15, 2019 02:01 PM

देश के म्यूजिक सेंसेशन यो यो हनी सिंह दुनिया भर में कई लोगों के पसंदीदा रॉकस्टार हैं। हाल ही में, संगीतकार अपने एक कॉन्सर्ट के लिए हॉन्ग कॉन्ग पहुंचे थे जहाँ गायक को आने बीच देखकर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया!

इस दौरे के दौरान जब यो यो हनी सिंह ने हॉन्ग कॉन्ग की सड़कों पर कदम रखा, तो उनके प्रशंसकों के बड़े हुजूम ने यो यो के हिट गीत 'चार बोटल वोडका' गाते हुए उन्हें घेर लिया था। यह एक यादगार लम्हा था क्योंकि देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रशंसकों का प्यार देख कर हनी सिंह अभिभूत महसूस कर रहे थे। यो यो हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ अपना वीडियो साझा किया है जिसमें यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे प्रशंसक उन पर प्यार की बरसात कर रहे है!

यो यो हनी सिंह के लिए अपने सफल गीत मखना, उर्वशी और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोनू के टीटू की स्वीटी एल्बम के साथ साल 2018 सुपरहिट रहा है। इस वर्ष भी उन्होंने हमें खड्के ग्लासी और गुड़ नालो इश्क मीठा के साथ पार्टी एंथम दिए है, जिसके बाद अब हम उनके आगामी गानों के लिए उत्साहित है।

इसके अलावा, डैपर गायक-रैपर ने हाल ही में अपने कुछ प्रशंसकों से मुलाकात की और वे उनके साथ समय बिता कर काफी भाग्यशाली महसूस कर रहे थे और साथ ही उन्हें उनकी सफलताओं के लिए बधाई भी दी। इस खास अवसर पर, गायक ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें अपने असीम प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इतना ही नहीं, यो यो ने अपने प्यारे प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई और उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कुल मिलाकर यह हनी और उनके प्रशंसक दोनों के लिए एक यादगार लम्हा था और वे अपने आइडल से मिल कर सुपर रोमांचित महसूस कर रहे थे।

यो यो हनी सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में सुनकर प्रशंसक ओर अधिक उत्साहित हो गए है और अब उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा