Wednesday, November 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किया तबादला • झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई : श्री श्याम सिंह राणा • राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को दिया जाए भव्य एवं दिव्य स्वरूप, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल के संचालन और रखरखाव को लेकर हुई बैठक • अरुण कुमार गुप्ता ने एचईआरसी के अध्यक्ष पद की शपथ ली • आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : श्री नायब सिंह सैनी • अंबाला छावनी के आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित होगी बुकिंग जल्द शुरू - ऊर्जा मंत्री अनिल विज* • शनिवार देर शाम गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सपरिवार अरदास कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
Entertainment

कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने मनाया डिजिटल स्पेस में बालाजी की सफलता का जश्न

October 12, 2019 12:29 PM

ज़न और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद, कंटेंट क्वीन एकता कपूर अब डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर छाई हुई हैं और बीती रात एक सक्सेस पार्टी के साथ एकता अपनी इसी सफलता का जश्न मनाते हुए नज़र आई।

निर्माता ने अपनी नवीनतम वेब सीरीज 'द वर्डिक्ट - स्टेट वेर्सिस नानावती' के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है और अब अपने नए शो 'फितरत’ के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार है। निस्संदेह, कंटेंट क्वीन ने अपने अनोखे और फ्रेश कंटेंट के साथ ओटीटी स्पेस में भी सफलता का परचम लहरा दिया है।

बीती रात आयोजित की गई इस पार्टी में एकता कपूर नीले रंग के जंपसूट में बेहद खूबसूरत और क्लासी लुक में नज़र आई।

साल 2019 एकता कपूर के लिए एक सफल वर्ष रहा है। सबसे पहले फ़िल्म "ड्रीम गर्ल" ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखा, जिसे अपने अनोखे कांसेप्ट के लिए क्रिटिक्स और प्रशंसकों द्वारा बेहद सरहाया गया था जिसके बाद 'डॉली किटी और वो' तथा 'चमकते सितारे' जिनका कोरिया में बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भव्य प्रीमियर हुआ था, यह इस बात का प्रमाण है कि निर्माता अपने दर्शकों की नब्ज को बखूबी समझती है और वर्सटाइल स्क्रिप्ट के साथ उनका मनोरंजन करना जानती है। इतना ही नहीं, कंटेंट क्वीन जल्द दिशा पटानी अभिनीत एक अनटाइटल्ड फिल्म में कॉमेडी ड्रामा के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इंडस्ट्री में सबसे सफल निर्माताओं में से एक के रूप में खुद को साबित करते हुए एकता कपूर जनता के लिए कंटेंट निर्माण करने की कला को बखूबी जानती हैं।

एकता कपूर ने हाल ही में बालाजी प्रोडक्शन के 25 साल पूरे किए हैं और यह उनके लिए गर्व एवं जश्न का क्षण था क्योंकि ऑल्ट बालाजी जो कि बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, उसके 20 मिलियन पेड सब्सक्राइबर हो गए है।

विभिन्न टीवी सीरियल, फिल्में और वेब शो की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ, ऐसी कोई भी स्क्रीन नहीं है जो कंटेंट क्वीन से अछूती और बेपर्दा हो, यक़ीनन एकता कपूर ने स्क्रीन पर विविध प्रकार की शैली के साथ अपनी एक गहरी छाप छोड़ दी है!

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा