Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस • स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा • किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Entertainment

चौथे दिन फिर उठा वॉर के बिजनेस का ग्राफ, कमाए इतने करोड़

October 06, 2019 04:22 PM

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. 53.15 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग करने के बाद चौथे दिन वॉर ने शानदार कलेक्शन किया है.

शुरुआत से ही फिल्म ने कहानी और कलेक्शन दोनों के मामले में अच्छी ओपनिंग की है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन शेयर करते हुए बताया कि वॉर ने चौथे दिन 27.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 128.85 करोड़ हो गया है. यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी.सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनीं वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज की गई थी. फिल्म ने भारत में पहले दिन कुल 53.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन गुरुवार को फिल्म का बिजनेस थोड़ा सुस्त रहा. दूसरे दिन फिल्म ने 24.35 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन शुक्रवार को भी वीक डे होने की वजह से फिल्म का कलेक्शन 22.45 करोड़ रहा. तीन दिन के टोटल कलेक्शन को देखें तो फिल्म ने महज तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 128 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है.फिल्म को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. विदेशों में वॉर को 1350 स्क्रीन्स मिली हैं. हाल ही में फिल्म को 200 स्क्रीन्स और दी गई. वॉर ने कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है. 53.35 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन के बाद यह बॉलीवुड की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के नाम था.

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद