Sunday, March 29, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जानाप्रदेश में गैस,पेट्रोल, डीज़ल की कोई कमी नहीं है,अफवाहों पर ध्यान ना दे:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्रीचन्द्र शेखर धरणी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक विधानसभा में देखा सत्ता, सदन और सिस्टम का पूरा तंत्रश्री राम नवमी के पावन उत्सव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयानडेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो पहुंचे संत कबीर कुटीर , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री ने सपरिवार भेंट कर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़क सुरक्षा समाधान पर संगोष्ठी के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकतअसली दौलत गुरु के चरणों में और 'नाम' की कमाई में है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीरबी 2026-27 के लिए भंडारण तैयारियां तेज, 470 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद को दी मंजूरी
 
Dharam Karam

NBT EDIT -आखिरकार सरकार ने उठाए साहसिक कदम मंदी पर वार कॉरपोरेट जगत को राहत

September 21, 2019 06:41 AM

COURTESY NBT SEPT 21

आखिरकार सरकार ने उठाए साहसिक कदम
मंदी पर वार

 

कॉरपोरेट जगत को राहत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जो घोषणाएं कीं, उनसे सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था में नई स्फूर्ति आने की उम्मीद है। इन घोषणाओं का सकारात्मक असर तत्काल ही शेयर बाजार की जबर्दस्त तेजी के रूप में दिखाई पड़ा। गौरतलब है कि अब घरेलू कंपनियों और नई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कमी की जाएगी। घरेलू कंपनियां अगर अन्य कोई छूट नहीं लेती हैं तो उन्हें सिर्फ 22 प्रतिशत टैक्स देना होगा। सरचार्ज और सेस मिलाकर प्रभावी टैक्स दर 25.17 प्रतिशत होगी। फिलहाल कॉरपोरेट टैक्स की दर 30 प्रतिशत है जबकि सेस और सरचार्ज मिलाकर कंपनियों को 34.94 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। यानी नई दरों के मुताबिक कंपनियों की टैक्स देनदारी करीब 10 पर्सेंट तक घट जाएगी। इसी तरह एक अक्टूबर के बाद बनने वाली घरेलू मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए टैक्स की दर 15 फीसदी होगी। सरचार्ज और सेस मिलाकर प्रभावी टैक्स दर 17.01 प्रतिशत होगी। उन्हें भी अन्य कोई इन्सेंटिव नहीं मिलेगा। नई कंपनियों के लिए पहले टैक्स की दर 25 पर्सेंट थी जबकि सेस, सरचार्ज मिलाकर प्रभावी दर 29.12 प्रतिशत थी। यानी नई कंपनियों की टैक्स देनदारी 12 प्रतिशत घटेगी। शेयरों की बिक्री से कैपिटल गेन पर सरचार्ज बढ़ोतरी लागू नहीं होगी। जिन कंपनियों ने 5 जुलाई से पहले शेयर बायबैक की घोषणा की थी, उन पर भी टैक्स नहीं लगेगा। नई टैक्स दरें एक अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी। इसके लिए सरकार अध्यादेश लाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि कॉर्पोरेट टैक्स की नई दरें दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे कम होंगी। निश्चय ही सरकार ने साहसिक कदम उठाए हैं, जिससे औद्योगिक परिदृश्य में भारी बदलाव आ सकता है। कंपनियों का टैक्स बचने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। अब वे खर्चों में कटौती नहीं करेंगी जिसका सबसे पहले लाभ उनके कर्मचारियों को मिलेगा यानी छंटनी की आशंका अब नई रह जाएगी। नई नौकरियों के लिए भी गुंजाइश बनेगी। आम लोगों में रोजगार जाने का डर खत्म होने से वे खुलकर खर्च करेंगे। वैसे भी त्योहारी सीजन आ ही चला है। इस तरह बाजार में मांग पैदा होगी। लोग ज्यादा खरीदारी करेंगे तो जीएसटी कलेक्शन भी बढ़ेगा। यानी अभी टैक्स में कमी से सरकार पर 1.45 लाख करोड़ का जो भार आएगा उसकी जल्दी ही भरपाई भी हो जाएगी। कंपनियां टैक्स बचत के पैसे का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग, कर्ज चुकाने या निवेश के लिए करेंगी जिससे बैंकिंग सिस्टम और बाजार में नकदी बढ़ेगी। टैक्स घटने का फायदा सरकारी कंपनियों को भी होगा। इन कटौतियों से निवेश प्रोत्साहित होगा, भारतीय कंपनियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा कॉम्पिटिटिव बनेंगी। सबसे बड़ी बात है कि कॉरपोरेट जग

Have something to say? Post your comment
More Dharam Karam News
रहमत का महीना है रमज़ान: इस्लाम में रोज़े की सच्ची भावना
प्रयागराज: पौष पूर्णिमा पर माघ मेले में 21 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी आज लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा नजारा उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू, खराब मौसम के चलते रोकी गई थी यात्रा चारधाम यात्रा में अब तक कुल 38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 169 की मौत 22 जनवरी, 2024 के बाद से अब तक अयोध्या में दर्शन करने पहुंचे 5.5 करोड़ राम भक्त उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में शुक्रवार को 41,862 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन चैत्र नवरात्र से पहले वैष्णो देवी जाने के लिए कटरा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ महाकुंभ: आज करीब 36 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी प्रयागराज: महाकुंभ में अब तक 44 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी