Wednesday, September 30, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• महिला शक्ति को संगठन की ताकत बनाकर घर-घर पहुंचाएंगे सेवा और सुशासन का संदेश : नायब सैनी • 30 सितंबर को रिटायर होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता • गांवों में लाइब्रेरी से लेकर इंडोर जिम तक, जनकल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता और प्रभावी निगरानी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया जोर • हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें: मुख्यमंत्री • गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित • कुरुक्षेत्र, सिरसा, अंबाला और फरीदाबाद के हादसों के पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सहायता राशि की घोषणा • खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दे रही है सरकार - मुख्यमंत्री • 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण
Sports

वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप: बजरंग पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

September 20, 2019 08:40 PM

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के 65 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. बजरंग ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में मंगोलिया के तुल्गा ओचिर को 8-7 से मात दी. बजरंग शुरुआत में 6-0 से पीछे थे, लेकिन बाद में वापसी करते हुए पदक जीत ले गए. रवि कुमार दहिया ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया. रवि ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में ईरान के रेजा अहमदाली को कड़े मुकाबले में 6-3 से हराया.

सेमीफाइनल मुकाबले में हार से निराश होने वाले बजरंग पूनिया ने मंगोलिया के तुल्गा ओचिर को 8-7 से मात दी. सेमीफाइनल में बजरंग 9-9 के स्कोर के बाद भी हार गए थे और इसके बाद उन्होंने अंपायरिंग पर अपना गुस्सा जताया था. इसे लेकर बजरंग के गुरु और भारत के लिए ओलंपिक पदक जीत चुके योगेश्वर दत्त ने भी नाराजगी जाहिर की थी.

ब्रॉन्ज मेडल मैच की शुरुआत में बजरंग हालांकि पीछे थे. ओचिर ने उन्हें बाहर ढकेल दो अंक लिए और फिर चेस्ट थ्रो के जरिए चार अंक ले बजंरग पर 6-0 की बढ़त ले ली. बजरंग ने हालांकि दो अंक ले स्कोर 6-2 कर लिया.

इसके बाद बजरंग ने लगातार अंक लेकर अपने अंकों की संख्या आठ कर ली. यहां मंगोलिया के खिलाड़ी ने एक अंक लिया लेकिन बजरंग ने अपनी बढ़त को कायम रखा और कांस्य अपने नाम किया.

यह बजरंग का वर्ल्ड चैम्पियशिप में तीसरा पदक है. उन्होंने 2013 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन तब बजरंग 60 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते थे. 65 किलोग्राम भारवर्ग में बजरंग ने अपना पहला पदक पिछले साल जीता था जो रजत पदक था.

Have something to say? Post your comment
More Sports News
10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को किया पस्त भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दिया 254 रनों का टारगेट