Monday, October 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले • कैबिनेट मे मजूरी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की कल्याण कोष की सहायता 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की • ज्ञानेश कुमार जाएंगे, हमारी सरकार आएगी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी • अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास प्लेन से हिरासत में, फिर वैन में साथ ले गई पुलिस • देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दिपके की हिरासत के बाद CJP का बयान • यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन • पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी • नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
Uttrakhand

उत्तराखंडः उत्तरकाशी में राहत सामग्री ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश

August 21, 2019 12:52 PM

उत्तराखंड में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में बादल फटने के कारण हुए हादसे के बाद चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्य में इस हेलिकॉप्टर को लगाया गया था. बुधवार को हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री ले जाया जा रहा था, तभी वह क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर क्रैश के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

राहत और बचाव में लगा हेलिकॉप्टर उत्तरकाशी जिले में मोरी से मोल्दी जा रहा था. हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे. विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

बता दें, बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में भारी नुकसान हुआ है. यहां के आठ जिलों में त्राहि त्राहि मची है. कई जगह बादल फटने के बाद कोहराम मचा हुआ है तो कई जगह भूस्खलन से पहाड़ टूट कर सड़कों पर गिर रहे हैं. उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में रविवार को बादल फट गया था. इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

आपदा प्रबंधन के सचिव एस ए मुरुगेसन ने बताया कि उत्तरकाशी के मोरी तहसील में बादल फटने से 17 लोगों की मौत हो गई. राहत और बचाव कार्य चल रहा है. इससे पहले सोमवार को वित्त सचिव अमित नेगी, महानिरीक्षक (आईजी) संजय गुंज्याल और उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) आशीष चौहान ने अरकोट में हालात का जायजा लिया.

Have something to say? Post your comment
More Uttrakhand News
उत्तराखंडः देहरादून और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट उत्तराखंड: टिहरी में कुंजापुरी के पास बस हादसा, 5 की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल उत्तराखंड की रजत जयंती पर आप सभी को बधाई देता हूं...', देहरादून में बोले PM मोदी उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की घोषणा की उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में बादल फटा, CM धामी ने सोशल मीडिया पर दी सूचना उत्तराखंड: धराली में मूसलाधार बारिश से सर्च ऑपरेशन बाधित, हर्षिल में भी हालात खराब उत्तराखंड: पूरे राज्य को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट उत्तरकाशी में कल तक भारी बारिश का पूर्वानुमान, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की मनसा देवी मंदिर मार्ग हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, करंट के दावे पर प्रशासन का इनकार