प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अस्त-व्यस्त होकर रह गया है।प्रदेश की नदियों में एकाएक पानी की वृद्धि हो गई है और वे उफान पर बह रही है। कई नदियों का पानी सड़कों पर आ गया है। जिससे कई मुख्य सड़कों पर कटान हो रहा है।
चंडीगढ़-मनालीनेशनल हाईवे पर भूस्खलन होने से यातायात के लिए बंद हो गया है। चंडीगढ़ की सुखना लेक का वाटर लैबल काफी बढ़ रहा है। अगर बारिश जारी रही तो इसके गेटों को भी शाम को खोलना होगा।
मंडी और कुल्लू जिलोंसहित कई स्थानों पर हो रही लगातार बारिश के कारण ब्यास नदीमें पानी काफी बढ़ गया है जिससे वह हाईवे पर आ गया। कुल्लू से मनाली जाने वाले मार्ग को भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
कुल्लू के पास बंजार उपमंडल की सैंज घाटी के पागलनाला में एकाएक आए पानी के कारण यातायात को बंद कर दिया गया है। पागलनाला में पिछले24 घंटे में पांचवी बार यातायात को बंद किया गया है। सड़क के दोनों तरफ लोग फंसे हुए है।
कालका-शिमला रेलमार्ग पर भूस्खलन और बारिश का पानी आने के कारण उसे बंद कर दिया गया है। रेलमार्ग की पटरियोंपर पहाड़ियों से आए बारिश के पानी और मलबा आ जाने से रेलमार्ग बंद कर दिया गया है।