Tuesday, October 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• दिल्ली: 1 नवंबर की दिल्ली रैली को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुलाई बैठक, हुड्डा ने बुधवार 28 अक्टूबर को दिल्ली आवास पर बुलाई बैठक , विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, वरिष्ठ नेता होंगे बैठक में शामिल रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाना को लेकर होगा मंथन, रैली को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकर कर रहे हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा z हाईकमान ने हुड्डा को दी है रैली में भीड़ जुटाना की विशेष जिम्मेदारी , रिकॉर्ड तोड़ होने वाली है दिल्ली की रैली- हुड्डा • करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह • हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सेक्टर-22 में नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटरों का एनकाउंटर • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू • समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला • पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत
Haryana Crime

अम्बाला:गैंगस्टर रणदीप राणा के पिता को अज्ञात 4 मारुति सवार युवकों ने गोली मारकर की हत्या

July 31, 2019 11:38 AM

अंबाला: बुधवार सुबह छावनी के गांधी मार्केट में गैंगस्टर रणदीप राणा के पिता काका सिंह पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे सुबह की सैर के बाद रोजाना की तरह एक दुकान के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी मारूति में आये चार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रथम दृष्टया में ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी रामकुमार, सीआइए-टू इंचार्ज सुभाष, सीआइए-वन के इंचार्ज संदीप कुमार व छावनी सदर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा मौके पर पहुंचे। छावनी के सदर थाने में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। करीब पांच साल पूर्व महेशनगर थानाक्षेत्र में हुए पाला सरपंच हत्याकांड से घटना के तार जुड़े माने जा रहे हैं। मृतक हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत हैं। सरपंच हत्याकांड में रणदीप राणा व उसके सहयोगी दोषी करार दिए जाने के बाद अंबाला वे प्रदेश की कई अन्य जेलों में सजा काट रहे हैं। इस घटना से अंबाला में गैंगवार बढ़ने की संभावना है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ दी है। फोरेंसिक क्राइम एक्सपर्ट डा. जीआर जैन को भी मौके पर बुलाया गया।जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे की घटना है। काका सिंह सुबह की सैर के बाद गांधी मार्केट में स्थित एक दुकान के बाहर रोजाना चाय पीते थे। आज भी वे अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे। उसी दौरान मारूति कार से उतरे चार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। अचानक हुई इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। लहुलूहान हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वे दम तोड़ चुके थे।

वर्ष 2014-15 में सरपंच पालाराम का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। प्रभु प्रेम पुरम से उन्हें अगवा करने के बाद उनके शरीर के कई टुकड़े कर नहर में फैंक दिए गए थे। शरीर के केवल कुछ ही अंग पुलिस ढूंढ पाई थी। वारदात में रणदीप राणा, उसके चचेरे भाई रज्जी सहित आठ सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। पिछले वर्ष अदालत ने सभी को दोषी करार देते हुए 20-20 साल कैद की सजा दी थी। वर्तमान में रणदीप शहर सेंट्रल जेल व बाकि करनाल, कुरूक्षेत्र व अन्य जेलों में बंद हैं। संभावना जताई जा रही है पाला राम हत्याकांड का बदला लेने के लिए काका सिंह की हत्या की गई।

पुरानी रंजिश के कारण हत्या, आरोपित जल्द होंगे गिरफ्तार : डीएसपी, राम कुमार

गांधी मार्केट में पुलिस विभाग से सेवानिवृत काका सिंह की मारूति सवार बदमाशाों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उनका बेटा रणदीप राणा व सहयोगी पालाराम हत्याकांड में सजा काट रहे हैं। मारूति सवार बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। हत्या का कारण पुरानी रंजिश सामने आया है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana Crime News
सोनीपत: गश्त कर रही STF टीम पर कार सवार युवकों ने की फायरिंग, गिरफ्तार फूफा ने किया रिश्ते को शर्मसार, स्टेट क्राइम ब्रांच ने पहुँचाया सलाखों के पीछे दलजीत सिहाग सिसाय सहित पांच युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी गुरुग्राम में CNG स्टेशन पर 3 युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस अंबाला के एक अस्पताल में चली गोलियां, इस गैंगस्टर ने दिया वारदात को अंजामए पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई,पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वाड ने देर रात 1 बजे हुक्का बारों पर की रेड, DSP सिद्धार्थ ढांडा की अगुवाई में हुई रेड चावल की बिल्टी पर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 12720 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार अम्बाला:हाथी खाना मंदिर के पास बाइक सवारों ने युवक को मारी 8 गोलियां,ईलाज के दौरान युवक की मौत 1.5 मिलियन से अधिक क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड मामले में हरियाणा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार करनाल के सरकारी पेट्रोल पंप पर 15 लाख की बड़ी लूट,3 हथियार बन्द बदमाशो ने रिवाल्वर तानकर लूटे पैसे