Wednesday, November 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई • फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात • अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण • विश्व चैंपियन मनीषा भानवाला से मिले खेल मंत्री गौरव गौतम, ऐतिहासिक स्वर्णिम उपलब्धि पर दी बधाई • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज के आधुनिक युग में भी उतने ही प्रासंगिक: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी • हरियाणा दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत ,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस समारोह में की शिरकत
Sports

डोपिंग में फंसे पृथ्वी शॉ, BCCI ने 8 महीने के लिए किया निलंबित

July 30, 2019 10:50 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई ने निलंबित कर दिया है. बीसीसीआई ने डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के चलते उन्हें निलंबित किया है. पृथ्वी शॉ को 8 महीने के लिए निलंबित किया है, जो कि 15 नवंबर तक जारी रहेगा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. शॉ को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण डोपिंग का दोषी माना गया है. यह पदार्थ आमतौर पर खांसी की दवाई में पाया जाता है.

बीसीसीआई ने बयान में कहा कि मुंबई क्रिकेट संघ से पंजीकृत पृथ्वी शॉ को डोपिंग के नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित कर दिया गया है. शॉ ने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था, जो आमतौर पर खांसी की दवाई में पाया जाता है."

शॉ ने 22 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपना सैम्पल दिया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए थे. 16 जुलाई, 2019 को शॉ को बीसीसीआई के डोपिंग रोधी नियमों (एडीआरवी) के उल्लंघन का दोषी पाते हुए निलंबति किया गया. शॉ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को माना, लेकिन कहा कि उन्होंने अनजाने में इस पदार्थ का सेवन किया. बीसीसीआई ने शॉ द्वारा दिए गए तर्क को कबूल किया है और उन्हें 15 नवंबर तक के लिए निलंबित किया गया है.

शॉ ने आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेला था. उन्होंने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट खेले हैं. उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है. उन्होंने 2 टेस्ट में 118.50 की औसत से 237 रन बनाए हैं. 

Have something to say? Post your comment
More Sports News
राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत 10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया