Wednesday, August 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
देश में हर घर तिरंगा 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा :नायब सैनी,हरियाणा के मुख्यमंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों हार्दिक शुभकामनाएं दीकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों का भारत आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया स्वागत कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : डॉ. अरविंद शर्मानूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरीमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नारनौल 2041, नारायणगढ़ 2031, पानीपत 2041 तथा कुरुक्षेत्र 2041 के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विचार विमर्श तथा अनुमोदन के लिए एसएलसी की बैठक आयोजितउप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी मंजूरी : श्रम मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय टीबी लक्ष्यों से आगे निकला हरियाणा
Haryana Crime

ROHTAK-बदमाशों ने तेल डालकर लगा दी आग, गंभीर

May 29, 2019 06:32 AM

COURTESY DAINIK BHASKAR MAY 29

कुछ गिरने की आवाज सुन छत पर गया था मकान मालिक, बदमाशों ने तेल डालकर लगा दी आग, गंभीर
रोहतक की जगदीश कॉलोनी में मंगलवार अल सुबह 3 बजे वारदात
आग में 75 फीसदी तक झुलसा है आइसक्रीम पार्लर संचालक
भास्कर न्यूज | रोहतक
शहर के जगदीश कॉलोनी इलाके में एक घर में घुसे चोरों ने मकान मालिक के बेटे डिंपी पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल उसे आग लगा दी। 28 वर्षीय डिंपी घर कुछ आहट होने पर रात करीब 3 बजे घर की छत पर गया था। डिंपी को आग लगाने के बाद चोर छत से पानी के पाइपों के सहारे फरार हो गए। वहीं आग बुझाते समय डिंपी की मां, पत्नी और पिता भी झुलस गए। घायल डिंपी को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार डिंपी 75 फीसदी तक झुलस चुका है। डिंपी और उसके पिता ईश्वर इलाके में ही एक आईसक्रीम पार्लर चलाते हैं। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी जश्नदीप रंधावा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।
पीजीआई में दाखिल डिंपी के पिता ईश्वर ने बताया कि रात दो बजे पुलिस पीसीआर के जाने के बाद कॉलोनी के लाेग अपने घरों में सो गए थे। इसके करीब एक घंटे बाद उनके मकान की छत पर कुछ आहट हुई। इससे डिंपी की नींद खुल गई और वो छत पर जांचने के लिए चला गया। ईश्वर के अनुसार कुछ ही देर में डिंपी आग की लपटों में घिरा सीढ़ियों पर चिल्लाता हुआ आया। परिवार वालों ने बड़ी मुश्किल से उसकी आग बुझाई। डिंपी ने उस समय बताया था कि छत पर दो युवक थे। उसे देखते ही वो भागने लगे। उसने शोर मचाया तो दोनों ने वापस मुड़ उसे पकड़ लिया और आग लगा दी।
एक घंटे पहले पुलिस भी चोरों के आने की सूचना पर आई थी कॉलोनी में

जगदीश कॉलोनी निवासी ईश्वर ने बताया कि कई दिन से उनकी कॉलोनी में चोरों ने उत्पात मचाया हुआ है। कई घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ईश्वर के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे उनके पड़ोस के एक मकान में चोर घुस गए थे। लेकिन पड़ोसियों की आंख खुल गई। चोर मौके से भाग निकले। करीब दो घंटे तक कॉलोनी के कई लोगों ने चोरों को कॉलोनी में ढूंढा। पुलिस कंट्रोल रूम में भी सूचना दी गई। ईश्वर के अनुसार रात करीब 2 बजे पुलिस की एक पीसीआर उनके पड़ोस के घर के पास आई थी। लोगों से पूछताछ कर उन्हें चोरों को पकड़ने आैर इलाके मे गश्त का भरोसा दे चली गई।
रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई
कॉलोनी में रात को पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी बना दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, रोहतक

Have something to say? Post your comment
More Haryana Crime News
सोनीपत: गश्त कर रही STF टीम पर कार सवार युवकों ने की फायरिंग, गिरफ्तार फूफा ने किया रिश्ते को शर्मसार, स्टेट क्राइम ब्रांच ने पहुँचाया सलाखों के पीछे दलजीत सिहाग सिसाय सहित पांच युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी गुरुग्राम में CNG स्टेशन पर 3 युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस अंबाला के एक अस्पताल में चली गोलियां, इस गैंगस्टर ने दिया वारदात को अंजामए पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई,पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वाड ने देर रात 1 बजे हुक्का बारों पर की रेड, DSP सिद्धार्थ ढांडा की अगुवाई में हुई रेड चावल की बिल्टी पर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 12720 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार अम्बाला:हाथी खाना मंदिर के पास बाइक सवारों ने युवक को मारी 8 गोलियां,ईलाज के दौरान युवक की मौत 1.5 मिलियन से अधिक क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड मामले में हरियाणा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार करनाल के सरकारी पेट्रोल पंप पर 15 लाख की बड़ी लूट,3 हथियार बन्द बदमाशो ने रिवाल्वर तानकर लूटे पैसे