Wednesday, April 29, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
रिआन सैनी ने जीता ‘अंबाला आइडल 2026’ का खिताबसिर्फ लक्ष्य बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें समय पर पूरा करना और उनकी नियमित समीक्षा करना भी जरूरी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा ने बढ़ते तापमान को देखते हुए हेल्थ एडवाइजरी की जारीराजकीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की है पहल, कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में स्टार्टअप और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाविधान सभा अध्यक्ष ने समानांतर सत्र के नाम पर विधायकों को एकत्रित करने पर नेता प्रतिपक्ष से मांगा स्पष्टीकरणअंबाला कैंट के रंगिया मंडी से जीटी रोड तक नई सड़क बनाने के लिए रेलवे से भूमि लीज पर लेने की राज्य सरकार से मिली मंजूरी : ऊर्जा मंत्री अनिल विजबरनाला में पीएनजी चोरी का खुलासा, थिंक गैस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील कीप्रदीप दलाल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेंट की ‘नॉट ब्रोकन’ बुक
 
Entertainment

ये है वैलेंटाइन डे पर निबंध, जानें प्रेम का वास्तविक रूप

February 14, 2019 10:59 AM

प्रेम, एक ऐसा भाव है, जो प्रेमियों के अतिरिक्त कलाकारों, दार्शनिकों और साहित्यकारों के लिए रुचिकर और चिंतन का विषय रहा है। इस पर न जाने कितनी कविताएं, कहानियां, उपन्यास लिखे गए हैं और फिल्में बनी हैं। फिल्मों का तो प्रेम बहुत ही लोकलुभावन विषय रहा है। फिल्मी गीतों में प्रेम का जितना महिमा-मंडन किया गया है, उतना कहीं और नहीं हुआ है। गानों में प्रेम की गहराई और आवेग को बखान करने के लिए उसके साथ न जाने कितने विशेषण जोड़ दिए गए हैं, जैसे- इश्कवाला लव, पाक मोहब्बत, घनघोर प्यार, पवित्र प्रेम.. और भी न जाने क्या-क्या! इन्हें सुनकर मन में एक सवाल उठता है कि क्या एक शब्द ‘प्रेम’ अपने मूल भाव को साबित करने के लिए काफी नहीं? क्यों इसकी तीव्रता साबित करने के लिए हमें ‘ऐसे वाला-वैसे वाला’ जोड़ने की जरूरत आन पड़ती है? इस क्यों को समझने के लिए पहले प्रेम के भाव को समझने की जरूरत है।सही अर्थों में प्रेम एक ऐसा भाव है, जो अपने आप में पूर्ण है। उसे न बढ़ाया जा सकता है, न कम किया जा सकता है। उसके एक ही मायने हैं, एक ही परिभाषा है। लेकिन हमने अपनी-अपनी समझ के अनुसार प्रेम को अलग-अलग नाम दे दिए। जैसे ईश्वर से किया गया प्रेम-भक्ति। किसी भी दूसरे इंसान से किया गया अपेक्षा रहित, स्वार्थ रहित प्यार-मोहब्बत और वासना-कुछ प्राप्ति की कामना से रहित प्रेमी-प्रेमिका के प्रेम को ‘प्लेटोनिक लव’ कहा गया है। ‘गिव-एंड-टेक’ की पॉलिसी पर बेस्ड प्रेम ‘कंडीशनल लव’ कहलाता है। वैसे इस आधुनिक दौर में अधिकांशतः रिश्ते ऐसे ही कंडीशनल या शर्तों वाले प्रेम की हिलती बुनियाद पर टिके होते हैं। उनमें अपेक्षाओं और स्वार्थों की भरपूर मिलावट होती है, ‘तुम मुझे प्रेम दोगे तो मैं भी तुम्हें प्रेम दूंगा। तुम मेरी बात मानोगे तो ही मैं तुम्हारी बात सुनूंगा...’ जैसे भाव रहते हैं।प्रेम अपने वास्तविक रूप में शुद्ध, नि:स्वार्थ, बेशर्त, पूर्ण और समर्पित होता है। प्रेम आनंद का एक अविरल बहता स्रोत है, जिसमें डूबकर खो जाने का मन करता है। लेकिन क्यों...? कारण, प्रेम आपके अहंकार को पिघलाकर शून्य करता है। अहंकार, जो आपको किसी के सामने झुकने नहीं देता, जो दूसरे से ज्यादा खुद को और खुद की चाहतों को महत्व देता है। जिस पल भी हमारा अहंकार शून्य होता है, हमें अच्छा लगता है और हम आनंदित होते हैं। इसीलिए एक छोटे बच्चे को गोद में लेने में, उसकी हरकतें देखने में बड़ा आनंद मिलता है, क्योंकि हमारी उस छोटे बच्चे से कोई अपेक्षा नहीं होती, न ही उसके सामने खुद को बड़ा और सही साबित करने की चाह होती है।लोग अकसर कहते हैं कि वे अपना पहला प्यार नहीं भूल पाते। पहला प्यार इसलिए नहीं भुलाया जा सकता, क्योंकि उसमें पहली बार हमारा अहंकार झुकता है, समर्पित होता है। इंसान को यह आनंद समर्पित होने की वजह से मिला लेकिन उसे लगा कि यह उसके प्रेमी या प्रेमिका के कारण हुआ। उस आनंद की अवस्था को वह ‘सच्चे प्रेम’ का नाम दे देता है। आगे चलकर उस रिश्ते में जब भी अपेक्षाएं शुरू होती हैं तो अहंकार उठ खड़ा होता है और आनंद चला जाता है। यह उसके अपने कारण से होता है लेकिन शिकायत सामने वाले से की जाती है, ‘तुम बदल गए हो, पहले जैसे नहीं रहे.. मुझे पहले की तरह प्यार नहीं करते।’फिर इंसान दूसरी रिलेशनशिप में जाकर उसी आनंद को खोजता है लेकिन वह उसे नहीं मिलता, क्योंकि इस रिश्ते में तो पहले से ही एक अपेक्षा साथ आई होती है, ‘मुझे पहले प्यार जैसा अच्छा महसूस हो...।’ जहां अपेक्षा, वहां अहंकार और जहां अहंकार वहां स्थाई आनंद कैसे मिल सकता है? अपेक्षा पूरी न होने पर उसे लगता है, ‘शायद इस बार चयन गलत हो गया।’ फिर वह कहीं और प्रेम को खोजने लगता है। अंततः उसकी ‘सच्चे प्यार’ की खोज एक समझौते पर जाकर समाप्त होती है। यही कारण है कि लोग पहले प्यार को ‘सच्चा प्यार’ और उसके बाद वाले संबंधों को समझौतों का नाम दे देते हैं। इसलिए वे रिश्ते में रहते यह समझ लें कि गलती उनके अपने भीतर हो रही है, बाहर नहीं... फिर शायद कोई रिश्ता न टूटे।‘प्रेम’ के शुद्ध, नि:स्वार्थ, बेशर्त समर्पित भाव को संसार में विकृत कर दिया गया है, इसलिए प्रेम को उसके विकृत रूप से अलग दिखाने के लिए उसके अलग-अलग नाम जैसे भक्ति, ममता, मोहब्बत आदि रखने पड़ जाते हैं। नाम कुछ भी हो और किसी भी रिश्ते के बीच हो, ‘प्रेम’ प्रेम ही रहता है। प्रेम के वास्तविक स्वरूप यानि अहंकार शून्य की अवस्था को समझते हुए अब यदि कभी आपको ऐसा लगे कि किसी इंसान के सामने आप झुककर भी खुश हैं तो समझें कि आप उस इंसान के प्रेम में हैं, चाहे उससे आपका जो भी रिश्ता हो। और उसे ‘ऐसे वाला वैसे वाला’ प्रेम कहने की जरूरत नहीं, सिर्फ प्रेम ही कहेंगे, तो काफी है।

                               विकेश शर्मा

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर