Friday, November 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए • कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें। • अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री • हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। • आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी • एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट • दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Haryana Crime

AMBALA-13 दिन @ 14 स्नैचिंग, जंडली चौक पर कार सवार युवकों ने छीना युवती से फोन

January 14, 2019 05:18 AM

COURTESY DAINIK BHASKARJAN 14

13 दिन @ 14 स्नैचिंग, जंडली चौक पर कार सवार युवकों ने छीना युवती से फोन
खौफ : ट्विनसिटी में रोजाना हो रही स्नैचिंग की घटनाओं से महिलाओं में बढ़ रहा डर

सिटी के जंडली चौक पर मोबाइल फोन सुन रही एक लड़की का कार सवार युवक फोन छीनकर फरार हो गए। सेक्टर-9 की पुलिस चौकी ने लड़की की शिकायत पर तीन लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। स्नैचिंग की घटना के बाद सीआईए ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली सेक्टर-10 की लड़की ने कहा कि वह शाम करीब पांच बजे माडल टाउन से पैदल घर जा रही थी। जब वह सेक्टर-9 के समीप जंडली चौक पर पहुंची तो उसके पास फोन आया। वह फोन सुन रही थी। इतने में एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में आगे बैठे लड़के ने खिड़की खोली तथा उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
इस दौरान उसकी लड़के के साथ हाथापाई भी हुई, लेकिन लड़के उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। लड़की अपने माता पिता के साथ पुलिस चौकी पहुंची तथा लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।
स्नैचिंग की जगह करती पुलिस गुमशुदगी के मामले| कुछ मामलों में यह भी सामने आया है कि स्नैचिंग की घटनाओं को गुमशुदगी का रूप दिया गया। शिकायतकर्ता महिला को कोर्ट-कचहरी की परेशानी बताकर शिकायत न देने के लिए उकसाया गया। अगर फिर भी शिकायत ली गई तो वह गुमशुदगी की ली गई।
महिलाओं ने पहनने छोड़े गहने| स्नैचिंग की वारदात के बाद पीड़ित महिलाएं डर के साए में जी रही हैं। घटनाओं के बाद महिलाओं ने गले में चेन पहनना ही बंद कर दी है। सूने गले व कानों के साथ ही वह बाजार जाने को मजबूर हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए टीमों को सौंपी कार्रवाई
: अधिकांश मामलों में घटना के समय लापरवाह थीं महिलाएं
मोबाइल पर होती हैं व्यस्त
अधिकांश मामलों में यह भी देखने को आया है कि जिन महिलाओं के साथ स्नैचिंग की घटनाएं हुई हैं वह घटना के समय लापरवाह थी। इसी लापरवाही का फायदा उठाते हुए स्नैचर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जांच के दौरान यह भी शामिल आया कि जिस समय घटना हुई, उस समय अधिकांश महिलाएं या ताे बातों में व्यस्त थीं या फिर फोन पर।
अकेली महिला देख करते हैं वारदात
ट्विनसिटी में स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस कारण महिलाओं में खौफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी स्नैचर काबू नहीं आ रहे। स्नैचरों की नजर अकेली महिला पर होती है जो मौका पाते ही स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
एक कारण- पुलिस की ढीली कार्रवाई भी
अम्बाला के थानों में रोजाना कोई न कोई महिला शिकायत लेकर पहुंच रही है। कहीं स्नैचर मोबाइल छीनकर फरार हो रहे हैं तो कहीं पर्स व सोने की चेन आदि। महिलाएं अपने आप काे असुरक्षित महसूस कर रही हैं तो वहीं पुलिस की ढीली कार्रवाई व आश्वासनों के सहारे स्नैचरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं।
सीआईए कर रही कार्रवाई
 संवेदनशील स्थानों पर सीआईए कर्मचारी सादी वर्दी में गश्त कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीमों को तुरंत मौके पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। आस्था मोदी, एसपी अम्बाला

Have something to say? Post your comment
More Haryana Crime News
सोनीपत: गश्त कर रही STF टीम पर कार सवार युवकों ने की फायरिंग, गिरफ्तार फूफा ने किया रिश्ते को शर्मसार, स्टेट क्राइम ब्रांच ने पहुँचाया सलाखों के पीछे दलजीत सिहाग सिसाय सहित पांच युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी गुरुग्राम में CNG स्टेशन पर 3 युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस अंबाला के एक अस्पताल में चली गोलियां, इस गैंगस्टर ने दिया वारदात को अंजामए पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई,पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वाड ने देर रात 1 बजे हुक्का बारों पर की रेड, DSP सिद्धार्थ ढांडा की अगुवाई में हुई रेड चावल की बिल्टी पर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 12720 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार अम्बाला:हाथी खाना मंदिर के पास बाइक सवारों ने युवक को मारी 8 गोलियां,ईलाज के दौरान युवक की मौत 1.5 मिलियन से अधिक क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड मामले में हरियाणा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार करनाल के सरकारी पेट्रोल पंप पर 15 लाख की बड़ी लूट,3 हथियार बन्द बदमाशो ने रिवाल्वर तानकर लूटे पैसे