Wednesday, March 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शनहरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने विमल गोस्वामीहरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावहरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दो विधेयक पारित किए गएआयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" के अंतर्गत पिछले 5 महीनों में किसी भी लाभार्थी द्वारा अस्पतालों के भुगतान लंबित होने के कारण उपचार से वंचित किए जाने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई:आरती राव आयुष्मान भारत योजना पर विपक्ष के आरोप निराधार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आप और कांग्रेस का चुनावी-रेवड़ी बांटने की कल्चर रहा है : नायब सिंह सैनीजीएमडीए ने वाटिका चौक से एनएच-48 तक एसपीआर पर सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए ₹755 करोड़ का टेंडर जारी किया
 
Health

लाइफस्टाइल में बदलाव हाई बीपी से बचने के लिए काफी नहीं, योग से मिलता है फायदा

January 02, 2019 06:37 AM

COURTESY NBT  JAN 2

लाइफस्टाइल में बदलाव हाई बीपी से बचने के लिए काफी नहीं, योग से मिलता है फायदा


स्टडी के दौरान लोगों को वॉर्मअप के बाद सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन, शशकासन आदि कराया गया। फिर प्राणायाम में अनुलोम विलोम करवाया। आराम के लिए कायोत्सर्ग बताया गया। मेडिटेशन के लिए प्रेक्षा ध्यान की ट्रेनिंग दी गई। यह सब छह महीने कराने पर काफी फायदा हुआ। एक्सरसाइज, खानपान और स्मोकिंग की आदतों में बदलाव असरदार नहीं रहा।
ये आसन अच्छे


गंगाराम अस्पताल की स्टडी में दिखा, योग से इतना फायदा कि मौतें कम हो सकती हैं
देसी ट्रिक्स• प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली

 

जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी का शिकार होने की तरफ बढ़ रहे हैं, वे अगर सोचते हैं कि लाइफस्टाइल में बदलाव करके इससे बचा जा सकता है तो वे शायद गलत हैं। राजधानी के गंगाराम अस्पताल में हुई स्टडी से पता चला कि लाइफस्टाइल बदलने से ज्यादा फायदा नहीं होता है, लेकिन नियमित योगाभ्यास से लाभ होता है।

अस्पताल के न्यूरोफीजियॉलजी विभाग की डॉ़ नंदिनी अग्रवाल ने बताया कि आमतौर पर 120/80 ब्लड प्रेशर को नॉर्मल माना जाता है। जब ऊपर का बीपी (सिस्टोलिक) 120 से 139 के बीच पहुंच जाए तो यह प्री-हाइपरटेंशन (हाई बीपी से पहले की स्थिति) की स्थिति मानी जाती है। ऐसे लोग बाद में ब्लड प्रेशर के मरीज बन जाते हैं। हमने प्री-हाइपरटेंशन के 120 मरीजों को दो ग्रुप में बांटकर स्टडी की। जिन्होंने नियमित योगासन किए थे, उनका बीपी 4 mmHg तक कम हो गया। बिना योग के सिर्फ खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करने वालों के बीपी में कमी नहीं आई। स्टडी में शामिल डॉ़ संदीप जोशी ने बताया कि अगर ऊपर का बीपी 3 mmHg भी घट जाए तो ब्रेन स्ट्रोक से मौतों में 8 पर्सेंट और दिल की बीमारी से मौतों में 5 फीसदी तक की कमी हो सकती

Have something to say? Post your comment